चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ ने आम जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहां पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़े ऐलान किए हैं, वहीं अब खबर है कि केंद्र सरकार ने भी राज्य में आई बाढ़ को “बहुत गंभीर आपदा” माना है। माना जा रहा है कि अब राज्य को केंद्र से अतिरिक्त फंड और कर्ज मिल सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक, पुनर्वास कार्यों में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी भी बढ़ाई जाएगी और पंजाब को लंबे समय के लिए 590 करोड़ रुपए का कर्ज मिल सकता है। यह फंड SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड) के तहत दिया जा सकता है। इसके अलावा जिन घरों को बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है, उन्हें मिलने वाले मुआवजे में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य में आई इस भयानक बाढ़ को “बहुत गंभीर आपदा” घोषित करने की मांग की थी, जिसे अब केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भारी बारिश और बाढ़ के बाद पंजाब सरकार ने राज्य को “आपदा प्रभावित राज्य” घोषित किया था और राहत कार्यों में तेजी लाई गई थी।
















Users Today : 19
Total Users : 19387
Views Today : 19
Total views : 32838
Who's Online : 0
Server Time : August 24, 2026 1:14 pm