जालंधर: जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। होशियारपुर कांड के बाद पंचायतों द्वारा प्रवासियों को लेकर जारी किए जा रहे फरमानों के बीच एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के खुसरोपुर में कुछ शरारती तत्वों ने प्रवासियों की खोखो में आग लगा दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना गत देर रात की है, जहां पर एक चाय और 2 फलों के खोखे में आग लगा दी। इस संबंधी जानकारी देते हुई पीड़ित महिला ने बताया कि देर रात उनके जानकार ने उन्हें फोन करके आग लगने की घटना के बारे में बताया। पीड़ितों ने बताया कि पंजाब में प्रवासियों को लेकर गरमाए माहौल के चलते वह देर रात वहां पर नहीं आए। क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उन्हें कोई मारने के लिए न खड़ा हो।
महिला ने बताया कि अगर प्रवासियों से कोई परेशानी है तो साफ-साफ बोल दें आज दुकान लगा लें कल से अपने घरों को लौट जाएं। महिला ने कहा कि जो सरकार को अच्छा लगता वह कर सकती है। लेकिन ऐसे किसी का नुकसान करें। इस तरह आग लगाने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। इस घटना से प्रवासियों ने बोला कि ऐसा मत करो, हम खुद वापस चले जाएंगे।
















Users Today : 27
Total Users : 19425
Views Today : 28
Total views : 32878
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 1:21 pm