चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावितों को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने जहां खुद ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में 50 लाख रुपए का योगदान दिया, वहीं उद्योग जगत और NRI भाइयों से भी योगदान देने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि हम एनआरआई भाइयों और कारोबारियों से अपील करते हैं कि वे ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में अधिक से अधिक धनराशि का योगदान करें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आज लुधियाना के 13 कारोबारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने हाथों से बड़ा योगदान सौंपा है। उन्होंने बाकी कारोबारियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम से बनाई गई चैरिटेबल ट्रस्ट से 50 लाख रुपए का योगदान दिया है। इसी तरह मोंटे कार्लो ग्रुप, नाहरले, कमल ओसवाल, हैपी फॉर्जिंग, सीगल इंडिया की ओर से भी करोड़ों रुपये ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य कारोबारियों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत फंड में सहयोग किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें पंजाब को फिर उसी तरह बनाना है जैसा पहले था और इसके लिए सरकार को लोगों के सहयोग की ज़रूरत है। उन्होंने एक बार फिर उद्योगपतियों और एनआरआई भाइयों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
















Users Today : 32
Total Users : 19430
Views Today : 33
Total views : 32883
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 4:09 pm