Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

दिल्ली में 5 दिन मौसम साफ: खुशनुमा हुई राजधानी की हवा, हिमाचल-उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 11, 2025
in दिल्ली/NCR

दिल्ली में मौसम करवट बदल रहा है. बीते दिनों हुई बारिश के बाद जहां दिल्ली वालों को ठंड का अहसास होने लगा था. वहीं अब एक बार फिर से दिल्ली का मौसम एकदम साफ हो गया है. मौसम विभाग की ओर से भी दिल्ली के लिए कोई खास चेतावनी जाहिर नहीं की गई है. दिल्ली में 5 दिन तक आसमान साफ रहेगा. इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 11 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 11, 12, 13, 14, 15 और 16 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान एकदम साफ रहेगा. इस दौरान दिल्ली के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश का मौसम

मानसून अब विदाई ले रहा है. ज्यादातर राज्यों में बारिश का बारिश का दौर थम गया है. उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब मौसम शुष्क बना हुआ है. देहरादून से लेकर केदारनाथ, चमोली, चंपावत, देवप्रयाग, हल्द्वानी और हरिद्वार समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद दोनों राज्यों में मौसम बदल गया है और सुबह-शाम की ठंड हो रही है.

उत्तर प्रदेश और बिहार का क्या है हाल?

वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर, बदायूं, बरेली, आगरा, कासगंज, कन्नौज, गोंडा, गाजीपुर, गाजियाबाद, देवरिया, इटावा, बिजनौर, बलिया, बहराइच, बागपत, अयोध्या, आजमगढ़, अलीगढ़ समेत लगभग सभी जिलों में अगले 3 दिन कोई अलर्ट नहीं है और आसमान साफ रहेगा. बिहार में भी ऐसा मौसम रहने की संभावना है. खगड़िया, मधुबनी, जमुई, हाजीपुर समेत कई जिलों में आसमान साफ रहेगा.

11 से 13 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 11 और 12 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यनम में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

11 से 12 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान मौसम विभाग की ओर से बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जाहिर की गई है. 11 से 13 अक्टूबर के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और छत्तीसगढ़ में बिजली चमकने की संभावना है.

11 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वह 11 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य अरब सागर के हिस्सों से दूर रहें. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र के साथ पश्चिम-मध्य अरब सागर में तेज रफ्तार से हवा चलने और तूफानी मौसम रहने की संभावना है.

Previous Post

प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा, ‘मुझे वापस ले चलो’

Next Post

अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान, वैश्विक पटल पर बढ़ा गौरव।

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: 'द फेयरी टेल' को मिला AV दुनिया का 'ऑस्कर' सम्मान, वैश्विक पटल पर बढ़ा गौरव।

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)