इंदौर, 11 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में करीब 76.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित दूध पाउडर संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शनिवार को उद्घाटन किया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्रों में अलग-अलग राज्यों में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें इंदौर का दूध पाउडर संयंत्र शामिल है।
उन्होंने बताया कि इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के इस संयंत्र के निर्माण में लगभग 76.50 करोड़ रुपये की लागत आई और इसके जरिये हर रोज 30 मीट्रिक टन दूध पाउडर बनाया जा सकेगा।





