Thursday, February 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

किसानों पर इल्जाम लगाना महंगा पड़ा: भोपाल में सड़क धंसने के मामले में MPRDC की पोल खुली, जांच में तकनीकी खामियों का खुलासा

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 15, 2025
in भोपाल

भोपाल के पूर्वी बाईपास पर सड़क धंसने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने इस मामले पर अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसमें निगम ने एक अजीब तर्क देते हुए कहा कि सड़क किसानों द्वारा मिट्टी खोदने की वजह से धंसी. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया है कि सड़क का निर्माण तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था और मिट्टी की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं थी.

दरअसल, सोमवार को भोपाल के सूखी सेवनिया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के पास बाईपास का लगभग 75 मीटर लंबा हिस्सा अचानक धंस गया. सड़क के नीचे बनी आर.ई. वॉल (Retaining Wall) क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरी सड़क धंस गई. गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई वाहन नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. घटना के तुरंत बाद MPRDC और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया और यातायात को दूसरी लेन से डायवर्ट कर सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है.

निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

MPRDC की ओर से मंगलवार शाम जारी बयान में बताया गया कि प्रथम दृष्टया निरीक्षण में तकनीकी टीम ने पाया कि निवेशक कंपनी ने आर.ई. वॉल का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया. मिट्टी की गुणवत्ता कमजोर थी और इम्बैंकमेंट में स्टोन पिचिंग का कार्य नहीं किया गया था. बारिश के दौरान पानी के रिसाव से मिट्टी और अधिक कमजोर हुई, वहीं किसानों द्वारा दीवार के पास मिट्टी खोदने से जल निकासी अवरुद्ध हो गई. नतीजतन, पानी भरने से इम्बैंकमेंट के भीतर दबाव बढ़ा और सड़क का हिस्सा धंस गया.

जांच समिति का गठन

घटना के बाद निगम ने तीन वरिष्ठ तकनीकी अधिकारियों की जांच समिति गठित कर दी है, जो सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी. इसके साथ ही धंसे हुए हिस्से की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है, जिसे दस दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. निगम ने यह भी बताया कि निर्माण में प्रयुक्त मिट्टी के नमूने लेकर उन्हें PWD की केंद्रीय प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर निवेशक, कंसल्टेंट और संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

गौरतलब है कि भोपाल ईस्टर्न बाईपास का निर्माण बी.ओ.टी. (टोल) योजना के तहत किया गया था. इसका काम हैदराबाद की ट्रांसट्रॉय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया था. यह परियोजना 18 नवंबर 2010 को हुए अनुबंध के तहत 2012-13 में पूरी हुई थी. अनुबंध की अवधि 15 वर्ष तय की गई थी, लेकिन 2020 में कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का पालन न करने पर अनुबंध निरस्त कर दिया गया और कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया.

Previous Post

रीवा में ‘सीक्रेट वॉल’ का पर्दाफाश: दीवार में छिपाकर रखा था लाखों का नशीला सिरप, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

Next Post

ग्वालियर में शर्मनाक घटना: मुस्लिम CSP हिना खान को लगाने पड़े ‘जय जय श्रीराम’ के नारे, क्यों और किसने किया मजबूर? वीडियो वायरल

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

ग्वालियर में शर्मनाक घटना: मुस्लिम CSP हिना खान को लगाने पड़े 'जय जय श्रीराम' के नारे, क्यों और किसने किया मजबूर? वीडियो वायरल

फॉलो करें

0 1 5 2 6 4
Users Today : 3
Total Users : 15264
Views Today : 3
Total views : 27960
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 8:02 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.