प्रेस नोट दिनांकः- 15.10.2025
ऑपरेशन “बेल टू जेल” जमानतशुदा बदमाश जमानत अवधि में दोबारा अपराध करने पर भेजे जाएँगे पुनःजेल
देवास पुलिस ने प्रारंभ किया “ऑपरेशन बेल टू जेल”, जमानत अवधि में जिलाबदर उल्लंघन,आबकारी एक्ट संबंधी अपराध के आरोपी द्वारा पुनः अपराध घटित करने पर थाना सिविल लाईन द्वारा कराई गई जमानत निरस्त,गिरफ़्तार कर फिर से भेजा जेल ।
माननीय मुख्यंमत्री महोदय श्री मोहन यादव की मंशानुरूप एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार गंभीर अपराध घटित कर न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के उपरांत जमानत अवधि में पुनःअपराध घटित करने वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन द्वारा निर्देशित किया गया था।
इसी परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा 360-पुलिसिंग के अंतर्गत ज़िले में गंभीर अपराधों में जमानत पर सशर्त छूटने के बाद पुनःअपराध घटित करने वाले अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु “ऑपरेशन बेल टू जेल” चलाया जा रहा है । इसी अनुक्रम में आरोपी दीपक पिता रमेशचंद्र परमार उम्र 32 साल निवासी सिद्धार्थ नगर देवास द्वारा जो कि थाना सिविल लाईन के 02 वर्ष पूर्व घटित आबकारी एक्ट संबंधी अपराध क्रमांक 507/2023 में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर से शर्तों के अधीन जेल से रिहा हुआ था । जमानत अवधि में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपित शर्तों का उल्लंघन कर आरोपी द्वारा पुनः 03 अपराध घटित किये गये । जिस पर जमानत अवधि में आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन पर पुनःअपराध क्रमांक 358/2025 धारा 14,15 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम,अपराध क्रमांक 391/2025 धारा 34(2)आबकारी एक्ट एवं अपराध क्रमांक 392/2025 धारा 14,15 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में ज़िला पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय देवास में आरोपी की जमानत निरस्तीकरण हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था,जिस पर विचारण उपरांत माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सौरभ जैन न्यायालय देवास द्वारा आरोपी की जमानत निरस्त कर गिरफ़्तार करने संबंधी आदेश जारी किया । उक्त आदेश के अनुक्रम में आरोपी दीपक पिता रमेशचंद्र परमार उम्र 32 साल निवासी सिद्धार्थ नगर देवास को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया है*।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि “ऑपरेशन बेल टू जेल” के तहत ऐसे कुख्यात अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है , जो गंभीर अपराधों में माननीय न्यायालय से इस शर्त पर जमानत पर रिहा हुवे हैं कि वे दोबारा अपराध घटित नहीं करेंगे । इन कुख्यात अपराधियों द्वारा जमानत अवधि में दोबारा अपराध घटित करते ही ज़िला पुलिस द्वारा तत्काल जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित की जा रही है । ज़िले में ऐसे क़रीब 194 कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनके जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही संस्थित की जा चुकी है जो कि न्यायालय में विचाराधीन है तथा आने वाले समय में और भी जमानत निरस्तीकरण आदेश जारी करवाने हेतु पुलिस लगातार कार्य कर रही है ।
पुलिस कप्तान ने उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल,थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल,सउनि राकेश तिवारी,आर 59 राजकुमार को शुभकामनाएँ प्रेषित की है
















Users Today : 36
Total Users : 15259
Views Today : 44
Total views : 27955
Who's Online : 2
Server Time : February 25, 2026 10:58 pm