Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 16, 2025
in दिल्ली/NCR

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सौरभ ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान सीएम रेखा और मंत्री प्रवेश वर्मा पर यमुना नदी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो बीजेपी के यही नेता नोटंकी करते थे. अधिकारियों से बदसलूकी करते थे और उनके कामों का विरोध करते थे.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि यमुना नदी को साफ करने के लिए जो काम उनकी सरकार कर रही थी, वही काम आज रेखा गुप्ता की सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि आज से 5 साल पहले डी फॉमिंग का टेंडर दिया गया था. यमुना नदी से उठने वाले झागों और फोम को खत्म करने का शुरू किया गया था, लेकिन प्रवेश वर्मा ने काम करने नहीं दिया. वो बार-बार वहां पहुंच जाते थे और अधिकारियों से बदतमीजी करते थे. क्योंकि इनकी पुलिस है तो कोई भी बदतमीजी कर सकता है.

दिल्ली में झूठे लोगों की सरकार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब से पहले यमुना में उनकी सरकार द्वारा केमिकल डालकर उसे साफ किया जा रहा था. उस समय बीजेपी नेता इसका विरोध करते थे. आज पुराने ही केमिकल को टेंडर जारी कर यमुना को साफ किया जा रहा है. अगर ऐसा था तो पहले इसका विरोध क्यों करते थे. असल में ये राजीनितक रोटियां सेंक रहे हैं. पहले ये बोलते थे कि ये यमुना नदी में केमिकल है छठ में इसमें नहीं नहाएं, अब उसी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जा कर राजनीति कर रही हैं.

भाजपा और प्रवेश वर्मा पर की थी राजनीति

बुराड़ी विधानसभा से आप विधायक संजीव झा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में संजीव झा यमुना नदी पर दिखाई दे रहे हैं. संजीव झा एक केमिकल केन पर इशारा करके बताते हैं कि अब छठ को देखते हुए यमुना नदी को साफ करने के लिए केमिकल डाला जा रहा है. करीब 5 साल पहले इसी केमिकल को डालने को लेकर प्रवेश वर्मा और भाजपा के सभी नेता आप सरकार को घेरते थे. कहते थे कि आप सरकार यमुना नदी में जहर डलवा रही है. आज बीजेपी उसी केमिकल को यमुना में डलवा रही है.

दिल्ली के लोगों से माफी मांगे प्रवेश वर्मा

संजीव झा ने आगे कहा कि ऐसे में प्रवेश को यह बताना पड़ेगा वो ये केमिकल क्या डलवा रहे हैं. अगर उन्होंने आप सरकार के दौरान झूठ बोला था तो उन्हें दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. प्रवेश वर्मा की पुरानी वीडियो भी उनके पास है. संजीव ने कहा कि उन्हें भाजपा सरकार और प्रवेश वर्मा के जवाब का इंतजार रहेगा. आप विधायक ने पुरानी प्रवेश वर्मा और भाजपा प्रवक्ता की पुरानी पुरानी वीडियो को भी एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर सवाल दागा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यमुना को लेकर बेहद घटिया राजनीति की थी.

दूसरी पार्टी की सरकारों को काम करने से रोकती है भाजपा

आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस-जिस राज्य में दूसरी पार्टी की सरकार है. भाजपा उन्हें करने से रोक रही है. बंगाल में टीएमसी सरकार को काम करने से रोकते हैं. दिल्ली अरविंद केजरीवाल को काम करने रोकते थे. पंजाब में आप की भगवंत मान को काम करने रोक रहे हैं. अगर केंद्र सरकार राज्य सरकारों को काम करने से रोकेगी तो देश पीछे चला जाएगा. असल में इनकी यही राजनीति है.

Previous Post

दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो

Next Post

परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई 'प्रिंसिपल की मौत' की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग

फॉलो करें

0 1 7 2 3 7
Users Today : 13
Total Users : 17237
Views Today : 14
Total views : 30394
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 4:15 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.