ग्राम भीमसी नागुखेडी में गौमाता की पूजा कर बच्चों को मिठाई व पटाखे वितरीत किए
– श्री हरिकृष्ण मानव गौ सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, बच्चों के चेहरे खिले
देवास। दीपावली का पर्व रोशनी और उल्लास का प्रतीक है, और जब यह सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया जाए तो उसका प्रभाव और भी गहरा हो जाता है। समाजसेवी घनश्याम मोदी ने बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर श्री हरिकृष्ण मानव गौ सेवा संस्थान द्वारा संस्थापक अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल के नेतृत्व में उज्जैन रोड बायपास स्थित ग्राम भीमसी नागुखेडी की सेवाबस्ती में दीपोत्सव पर्व भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की गौशाला में गौ माता की पूजा-अर्चना से हुई, जहां गौमाता को विशेष रूप से सजाया गया और उन्हें मिठाई व हरा चारा खिलाया। इस पावन अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने गौ सेवा ही नारायण सेवा है के मंत्र को चरितार्थ करते हुए गऊ माता की सेवा को दीपोत्सव का मुख्य केंद्र बनाया। इसके पश्चात ग्राम भीमसी की सेवाबस्ती में रहने वाले बच्चों और महिलाओं को मिठाई, दीपक और पटाखों का वितरण किया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर हर वर्ग तक खुशी पहुंचे, यह संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और सच्चे सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने का अवसर प्रदान करते हैं। हर जरूरतमंद के साथ खुशी का यह पर्व मनाए, जिससे हर घर दीप जल सके। कार्यक्रम में जिला गौरक्षा प्रमुख रमेश कौशल, भागवतरत्न सुश्री अर्चना शर्मा, आकाश अग्रवाल, शिवसिंह, नताशा परमार सहित संस्थान के सभी सदस्यगण एवं अनेक स्थानीय निवासी उपस्थित थे। सभी ने दीप जलाकर अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव मनाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ समाज को जोडऩे और जरूरतमंदों के जीवन में उजियारा लाने का सशक्त माध्यम हैं।
















Users Today : 14
Total Users : 17238
Views Today : 15
Total views : 30395
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:02 pm