शाजापुर बस स्टैंड पर बुधवार को बस एजेंसी के विवाद को लेकर एक बड़ा हंगामा हो गया। बस मालिक पर 15 से अधिक लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। घायल बस मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मुख्य खबर:
मिली जानकारी के अनुसार, बस मालिक सुरेंद्र सर्राफ उर्फ कांतू सेठ अपनी बस को रवाना करवा रहे थे, तभी 15 से अधिक लोग इकट्ठा होकर पहुंचे और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया और घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में परिजनों और समाजजनों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और राजनीतिक संरक्षण के चलते बस स्टैंड पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।
घटना के बाद अस्पताल में कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला पहुंचे, लेकिन देर से पहुंचने पर परिजनों ने उन पर नाराजगी जताई। एक महिला ने थाना प्रभारी पर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया।
बस स्टैंड पर अचानक हुए इस हमले से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। बस के इंतजार में बैठे यात्रियों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि बस एजेंसी को लेकर सराफ ट्रेवल्स के बस मालिकों और एजेंटों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है, जिसका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है
बाईट्स:
🎙️ सुरेंद्र सर्राफ (घायल बस मालिक):
“मैं बस रवाना करवा रहा था, तभी अचानक 15-20 लोग आए और मुझ पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बची।”
- 🎙️ अनिल सर्राफ (परिजन):
“यह हमला पहले से रचा गया था। पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।”












Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:23 am