सीहोर। पार्वती–कालीसिंध–चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत श्यामपुर और सीहोर तहसील में दो वृहद सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन दोनों योजनाओं से कुल 111 गांवों को प्रत्यक्ष रूप से सिंचाई का लाभ मिलेगा जबकि लगभग 20 गांव परियोजना क्षेत्र में प्रभावित होंगे, जिनके लिए नियमानुसार पुनर्वास और मुआवजा प्रावधान किए जाएंगे।
दिल्ली से आई टीम सेंपल ले जा चुकी है
निर्माण के लिए दिल्ली से आई टीम परीक्षण के लिए मृदा के सेंपल ले जा चुकी है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सीहोर विधानसभा क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पार्वती नदी का पानी पहुंचेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र का समग्र आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।







