Thursday, February 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने का बीजेपी को गर्व… राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 25, 2025
in उत्तरप्रदेश

पीएम मोदी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ का उद्घाटन किया. ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों के सम्मान में बना है. यहां अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तियां हैं. 230 करोड़ की लागत से 65 एकड़ में फैले इस स्थल में भव्य मूर्तियां, एक संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र हैं, जो इन नेताओं के योगदान और विचारों को प्रदर्शित करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा.

पीएम मोदी ने कहा, आज लखनऊ की ये भूमि नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है. आज लोग क्रिसमस का उत्सव मना रहे हैं. इसके लिए भी मैं सभी को बधाई देता हूं. 25 दिसंबर का ये दिन दो महान विभूतियों के जन्म का सुयोग भी लेकर आता है. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी और महामना मदन मोहन मालवीय जी, इन दोनों महापुरुषों ने राष्ट्र निर्माण में अपना अनूठा योगदान दिया. आइए जानते हैं पीएम मोदी और क्या-क्या कहा.

  1. पीएम मोदी ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय इनकी विशाल प्रतिमाएं जितनी ऊंची हैं, उनसे मिलने वाली प्रेरणाएं और भी अधिक हैं. राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हो. मैं लखनऊ को, प्रदेश और पूरे देश को इसके लिए बधाई देता हूं.
  2. उन्होंने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लिए जो सपना देखा था, वो हमने पूरा किया. बीजेपी को गर्व है कि अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने का मौका मिला. आज मेड इन इंडिया सामान दुनिया भर में पहुंच रहा है. यूपी में एक जिला एक उत्पाद की पहल रंग ला रही है. बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है. ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने जिस ब्रम्होस की ताकत देखी वो लखनऊ में बन रही है.
  3. पीएम मोदी ने कहा कि आज बिना भेदभाव के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है. पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास जारी है. बीमा योजना का लोगों को लाभ मिल रहा है, जो पहले कल्पना से भी परे था. 25 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिला है.
  4. उन्होंने कहा, आज सुशासन के उत्सव का दिन है. पहले गरीब हटाओ के नारों को शासन मान लिया गया था. मगर अटल जी ने सुशासन को सही मायने में जमीन पर उतारा. अटल सरकार ने जो किया उसके चलते ही घर-घर मोबाइल और इंटरनेट की पहुंच हुई है. आज अटल जी जहां होंगे इस बात से खुश होंगे कि बीते 11 साल में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है. यूपी देश का नंबर वन मोबाइल निर्माता राज्य बना है.
  5. पीएम मोदी ने कहा, अटल जी की सरकार के समय गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाने का काम शुरू हुआ था. वो अटल जी ही थे जिन्होंने दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत की. एनडीए सरकार ने सुशासन की जो विरासत बनाई है, उसे आज की बीजेपी की सरकारें नया आयाम और नया विस्तार दे रही हैं.
  6. पीएम ने कहा कि हर व्यक्ति तक विकास पहुंचे, यही सच्चा सेक्युलरिज्म है. उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों ने गरीबी को परास्त किया है. करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज मिल रहा है.
  7. पीएम ने कहा, इन महापुरुषों की प्रेरणा विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है. इनकी प्रतिमाएं हमें नई ऊर्जा से भर रही हैं. मगर हमें ये नहीं भूलना है कि देश में हुए हर अच्छे काम को एक ही परिवार से जोड़ने प्रवत्ति हावी रही. एक ही परिवार का गौरव गान हुआ. उनकी ही मूर्तियां, यही सब चला.
  8. बीजेपी ने देश को एक परिवार की बंधन बनी इस पुरानी प्रवत्ति से बाहर निकाला है. हमारी सरकार मां भारती की सेवा करनी वाली हर हस्ती को सम्मान दे रही है. आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली में है.
  9. पीएम ने कहा, कोई नहीं भूल सकता कि बाबा साहेब की विरासत को मिटाने का प्रयास हुआ. आजादी के बाद सरदार पटले के कद को छोटा करने की कोशिश की गई. हमारे यहां दशकों तक आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया गया. ऐसे अनेक उदाहरण हैं.
  10. पीएम मोदी ने कहा, परिवारवाद की राजनीति की एक पहचान होती है. ये असुरक्षा से भरी होती है. हमारी सरकार ने नरसिम्हा राव और मुलायम सिंह यादव जी जैसे नेता राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया. कांग्रेस से ऐसे कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता.
  11. उन्होंने कहा, बीजेपी की डबल इंजन सरकार का बहुत अधिक फायदा यूपी को हो रहा है. यूपी 21वीं सदी के भारत में अपनी पहचान बना रहा है. मैं गर्व से कह सकता हूं कि यूपी मेहनत का नया अध्याय लिख रही है. आज यूपी की चर्चा विकास के लिए होती है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम नई पहचान बन रहे हैं.

ये हम सबके लिए गौरव का क्षण

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा, ये हम सबके लिए गौरव का क्षण है. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आपको ये जानकर खुशी होगी कि हमारे प्रधानमंत्री एक ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला है. आज इस पावन अवसर पर प्रेरणा स्थल का अनावरण हो रहा है जो कि देश के लिए गर्व का पल है.

जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को मूर्त रूप देने का काम किया है. आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत की आवाज सुनती है. जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है. एक जानकारी मैं देना चाहता हूं कि पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों के लिए काम किया है. वीबी-जी राम जी बिल पारित किया है. इसमें 125 दिन काम मिलेगा. इसके लिए पीएम मोदी का स्वागत किया जाना चाहिए.

Previous Post

पुलिस का बड़ा छापा: जंगल में चल रहे हाई‑प्रोफाइल जुए में 40 लाख का सामान जब्त

Next Post

खिलाड़ियों का आक्रोश: खरगोन में खेल महोत्सव के विजेता प्रमाण पत्र फाड़े

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

खिलाड़ियों का आक्रोश: खरगोन में खेल महोत्सव के विजेता प्रमाण पत्र फाड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 6 2
Users Today : 1
Total Users : 15262
Views Today : 1
Total views : 27958
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 12:37 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.