भोपाल। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक पुलिस के सब इंस्पेक्टर के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। वारदात उस वक्त हुई जब एसआइ लाल परेड मैदान पर आयोजित वन मेला में दवाइयां खरीदने पहुंचे थे। यहां फोन-पे काम नहीं करने पर एक युवक ने उनका मोबाइल लेकर कुछ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद खाते से रुपये कट गए। जहांगीराबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जेल रोड जहांगीराबाद निवासी जुल्फिकार अली खान (61) पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं और मुख्यालय में पदस्थ हैं। बीती 23 दिसंबर को वह लाल परेड मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय वन मेले में दवाइयां खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने एक दुकान से 15 सौ रुपये की दवाइयां खरीदी लेकिन जब यूपीआई से भुगतान करना चाहा तो वह नहीं चला। उसके बाद दुकान के कर्मचारी ने उनका मोबाइल लेकर भुगतान प्राप्त कर लिया और मोबाइल अपने साथी के हाथ में दे दिया। साथी ने मोबाइल लेकर उसमें कुछ छेड़छाड़ की तो जुल्फिकान ने उसे टोका। इस पर साथी ने बताया कि वह खाता चैक कर रहा है।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:04 pm