मुंबई: बिहार के सहरसा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़कर सदन तक का रास्ता तय करने वाले विधायक आईपी गुप्ता इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। मुंबई दौरे के दौरान विधायक गुप्ता अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। विधायक गुप्ता ने अपनी साली के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेताजी कह रहे हैं कि मुंबई आकर काफी सुकून मिला। साली को पता चला तो वह अकोला से चलकर मुंबई पहुच गई।
आईपी गुप्ता ने फेसबुक पर अपना वीडियो शेयर किया है। वे कहते हैं कि बहुत दिनों के बाद मुंबई आने का मौका मिला। चुनावी व्यस्तता के कारण चार-पांच महीनों से मौका नहीं मिला। अब अपने परिवार में आकर काफी सुकून मिला। उस दुनिया से दूर, शांति की दुनिया में,अपनों की दुनिया में। साली पिंकी को पता चला तो वह अकोला से चलकर आई है। जीजा एमएलए बन गया है तो मिलने आई है। मुझे याद है कि मैं, पत्नी और पिंकी काफी मस्तियां किया करते थे। कब सुबह हुई और कब शाम इसका पता ही नहीं चतता था तब। हमलोग मिले तो पुरानी बातें ताजा हो गईं। 15 साल पहले की मस्तियां वापस आ गई हैं।
बता दें कि 55 वर्षीय आईपी गुप्ता सिविल इंजीनियर और व्यवसाई हैं और इंडिन इनक्लुसिव पार्टी के नाम से अपना राजनैतिक दल चलाते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में वे सहरसा सीट से विधायक बने। 1 लाख 15 हजार वोट लाकर उन्होंने बीजेपी के आलोक रंजन झा को दो हजार वोटों से पराजित किया। आईपी गुप्ती कांग्रेस पार्टी में थे। 2020 का चुनाव उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सिकंदरा से लड़ा पर हार गए। 2025 चुनाव के ठीक पहले राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया और पटना गांधी मैदान में पान-तांती समाज की रैली करके अपनी जातीय ताकत दिखा दी। वे अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
चुनाव से पहले उन्हेंने नई पार्टी आईपीपी बनाई और तेजस्वी यादव से मीटिंग कर 2025 चुनाव में महागठबंधन में तीन सीटें हासिल करने में कामयाब रहे। चुनाव में उनकी जीत हुई जबकि दो अन्य उम्मीदवार हार गए। आईपी गुप्ता जमुई जिले के पतौना के मूल निवासी हैं और हरियाणा के एम डी यूनिवर्सिटी रोहतक से सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है।
















Users Today : 30
Total Users : 15253
Views Today : 37
Total views : 27948
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 2:24 pm