मुंबई: महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही इन निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों के परिणाम भी सामने आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी केंद्रों पर मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
शनिवार को हुआ था मतदान
शनिवार को हुए मतदान में कुल 47.04 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चला। प्रमुख निकायों में पुणे जिले की बारामती नगर परिषद और ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद शामिल हैं, जिन पर राजनीतिक दलों की खास नजर है।
तीन सीटों पर भाजपा की जीत
मतगणना से पहले नगर परिषद की तीन सीटों पर बीजेपी को निर्विरोध जीत मिली है। इनमें धुले जिले की दोंडाइचा-वरवड़े और जलगांव जिले की जामनेर सीट शामिल हैं। इसके अलावा नगर पंचायत में सोलापुर जिले की उनगार सीट पर भी बीजेपी को निर्विरोध जीत मिली है।
















Users Today : 5
Total Users : 17616
Views Today : 5
Total views : 30839
Who's Online : 0
Server Time : June 25, 2026 11:56 am