Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

भजन सुनने में मन न लगे तो समाधान, प्रेमानंद महाराज ने बताई राह

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 30, 2025
in धार्मिक

अध्यात्म की दुनिया में आज प्रेमानंद महाराज एक ऐसा नाम हैं, जिनके दर्शन और विचार करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. अक्सर भक्तों के मन में यह दुविधा रहती है कि वे विपरीत परिस्थितियों या सुख-सुविधाओं के अभाव में भगवान की भक्ति नहीं कर पा रहे हैं. हाल ही में एक भक्त ने महाराज जी से सवाल किया कि “मन कहता है कि अच्छी व्यवस्था होती तो भजन और अच्छा होता. इस दुविधा को दूर करते हुए प्रेमानंद महाराज ने जो जवाब दिया, वह किसी की भी आंखें खोलने के लिए काफी है.

असुविधा में ही जागता है सच्चा भाव

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हमारा मन हमें अक्सर यह कहकर धोखा देता है कि सुख-सुविधाएं मिलने पर हम ज्यादा बेहतर तरीके से नाम जप या भजन कर पाएंगे. लेकिन हकीकत यह है कि जब व्यक्ति के पास अभाव होता है, तब उसका भगवान से जुड़ाव सबसे गहरा होता है.

जब किसी के पास केवल सूखी रोटी और सब्जी होती है, तो वह प्रभु को भोग लगाते समय रो पड़ता है कि ‘प्रभु, मैं गरीब हूं, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है.’ यही दीनता का भाव भगवान को सबसे प्रिय है.”

सुविधा और अहंकार का खतरा

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जब व्यक्ति के पास बहुत पैसा आ जाता है और वह भगवान को ‘छप्पन भोग’ लगाता है, तो अनजाने में मन में यह ‘गर्व’ आ जाता है कि “मैं इतना कुछ कर रहा हूँ.” भगवान छप्पन भोग के भूखे नहीं हैं, वे तो केवल भक्त का भाव देखते हैं. सुविधा अक्सर अहंकार को जन्म देती है, जो भक्ति के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है.

कहां हैं ईश्वर?

प्रेमानंद महाराज ने एक बहुत ही सुंदर जवाब दिया. जब कोई भक्त भूखा हो और अचानक उसे कोई भोजन दे जाए, तो उसे साक्षात ईश्वर का चमत्कार महसूस होता है. वहां भरोसा केवल भगवान पर होता है.

अमीर लोग कैसे करें सच्ची भक्ति?

प्रेमानंद महाराज ने संपन्न लोगों के लिए भी मार्ग बताया. उन्होंने कहा कि यदि आपके पास संपत्ति है, तो उसे अपना न समझें. गोस्वामी तुलसीदास जी के शब्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, नाथ सकल संपदा तुम्हारी, मैं सेवक समेत सुत नारी.” यानी व्यक्ति को स्वयं को संपत्ति का मालिक नहीं, बल्कि भगवान का सेवक समझना चाहिए.

जैसा अन्न, वैसा भजन

भोजन और भजन के संबंध पर उन्होंने एक कड़वा सच साझा किया. उन्होंने कहा कि जिसका भोजन जितना ज्यादा स्वादिष्ट और विलासी होगा, उसका भजन उतना ही स्वाद रहित (फीका) होगा. जो व्यक्ति रूखा-सूखा खाकर संतुष्ट रहता है, वह भगवान के चरणों में अधिक गहराई से उतर पाता है.भक्तों को सीख देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अपनी परिस्थिति बदलने की चिंता छोड़ दें. यदि आप आज विपरीत परिस्थितियों में भजन करना सीख गए, तो कल परिस्थिति सुधरने पर भी आप अपने मार्ग से कभी नहीं डगमगाएंगे. केवल ‘नाम जप’ पर ध्यान दें, व्यवस्था पर नहीं.

Previous Post

MP कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना: जीतू की राजनीति को लेकर फैला रहे हैं भ्रम

Next Post

Truecaller नहीं, CNAP है अलग और बेहतर विकल्प, समझें फर्क

Related News

धार्मिक

मकर संक्रांति को क्यों कहते हैं मोक्ष का द्वार, जानें धार्मिक मान्यता

January 15, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति और पोंगल में फर्क, और क्यों हैं दोनों त्यौहार खास

January 14, 2026
धार्मिक

पूजा और तिल का महत्व: जानें षटतिला एकादशी का सही मुहूर्त

January 13, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति पर बनेगा दुर्लभ योग, इस बार खिचड़ी में है विशेष अक्षय पुण्य

January 12, 2026
धार्मिक

प्रेमानंद महाराज ने समझाया: भगवान हमें पाप करने से क्यों नहीं रोकते

January 11, 2026
धार्मिक

इन 4 राशियों की लड़कियों के लिए इस साल सिर्फ खुशियों और मौज का समय

January 9, 2026
Next Post

Truecaller नहीं, CNAP है अलग और बेहतर विकल्प, समझें फर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 9
Users Today : 6
Total Users : 15229
Views Today : 6
Total views : 27917
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:07 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.