Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

भारत ने लिया अचानक फैसला, हामिदुल्लाह को यूनुस सरकार ने ढाका में तलब किया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 30, 2025
in विदेश

बांग्लादेश में इस समय अशांति फैली हुई है. देश में एक के बाद एक हिंसक मामले सामने आ रहे हैं. अब तक कई इलाकों में आगजनी हुई. साथ ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है. देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की भारत ने निंदा की है. भारत लगातार इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है. इसी बीच भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त को अचानक ही देश वापस बुला लिया गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को सोमवार देर रात विदेश मंत्रालय की अर्जेंट कॉल (Urgent Call) के बाद ढाका पहुंचना पड़ा, जो द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच आया.

क्यों बुलाया गया ढाका

बांग्लादेशी मीडिया प्रथोम आलो ने बताया, भारत के साथ हालिया द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति को देखते हुए, नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को तत्काल आधार पर ढाका बुलाया गया. अखबार ने विदेश कार्यालय के एक नाम न बताए गए जिम्मेदार सूत्र के हवाले से कहा कि हामिदुल्लाह सोमवार रात ढाका पहुंचे. रिपोर्ट में कहा गया, उन्हें हाल की द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर चर्चा के लिए ढाका बुलाया गया है.

दोनों देशों के संबंध में तनाव

भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय संबंधों में तनाव देखा जा रहा है. इसी बीच बांग्लादेश का यह फैसला सामने आया है. पिछले साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की नियुक्ति के बाद दिल्ली और ढाका के बीच रिश्तों तनाव बढ़ने के मामले सामने आए हैं. तख्तापलट के बाद देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले सामने आए हैं. इनकी भारत निंदा करता रहा है.

साथ ही पिछले दिनों रिश्तों में तनाव और भी तब बढ़ गया जब देश के प्रमुख छात्र नेता उस्मान शरीफ हादी की मौत के बाद देश में हंगामा मच गया. इस हंगामे के बीच भीड़ ने कथित ईशनिंदा के आरोप के चलते एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार दिया. इसी के बाद यहां तक बर्बरता की गई कि उसके शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया.

भारत ने वीजा सेवाओं को निलंबित किया

18 दिसंबर को शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में व्यापक प्रदर्शन और तोड़फोड़ हुई. इस नई अशांति के बीच, गुस्साए कुछ प्रदर्शनकारियों ने चिटगांव में भारत के सहायक उच्चायोग पर धावा बोलने की कोशिश की. इसके जवाब में भारत ने मिशन में अपनी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया. भारत ने बाद में बांग्लादेश के दूत रियाज हामिदुल्लाह को तलब कर कई चरमपंथी तत्वों की ओर से ढाका में भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा स्थिति पैदा करने की योजनाओं पर गहरी चिंता जताई.

Previous Post

चांदी में तेजी-उतार: 30 हजार की गिरावट के बाद 12 हजार की बढ़त, जानें वर्तमान दाम

Next Post

जानलेवा बर्फ, पानी, पहाड़ और रेगिस्तान: ये हॉलीवुड सर्वाइवल फिल्में चबा देंगी आपके नाखून!

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
Next Post

जानलेवा बर्फ, पानी, पहाड़ और रेगिस्तान: ये हॉलीवुड सर्वाइवल फिल्में चबा देंगी आपके नाखून!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 9
Users Today : 5
Total Users : 17229
Views Today : 5
Total views : 30385
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 9:04 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.