Saturday, June 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

ई-जीरो FIR के बाद पहल, साइबर अपराध जांच के लिए हर थाने में डिजिटल टीम

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 31, 2025
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

ग्वालियर। साइबर अपराध (Cyber Crime) की चुनौती के चलते दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश में भी ई-जीरो एफआइआर (e-Zero FIR) शुरू की गई है। ई-जीरो एफआइआर मूल एफआइआर में परिवर्तित होगी। इसकी विवेचना भी बारीकी से करनी होगी और अपराधी भी पकड़ने होंगे।

खुद एसएसपी करेंगे ऐसे पुलिसकर्मियों का चयन

अब ग्वालियर में नए साल में साइबर अपराध की पड़ताल से लेकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम तैयार की जाएगी। बाकायदा थानों से लेकर साइबर क्राइम विंग तक में टेक्नो फ्रेंडली पुलिसकर्मियों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसमें ग्वालियर पुलिस के टीआइ, एसआइ, एएसआइ और हवलदार-आरक्षकों को शामिल किया जाएगा।

खुद एसएसपी ऐसे पुलिसकर्मियों का चयन करेंगे। इसकी एसओपी भी तैयार की जाएगी। यहां बता दें कि अब थानों में भी ऐसे पुलिसकर्मी चिह्नित करने होंगे, जो साइबर क्राइम की पड़ताल कर सकें। क्योंकि अब तक क्राइम ब्रांच में ही एफआइआर होती थी, लेकिन अब ई-जीरो एफआइआर प्रणाली लागू होने के बाद थानों में एफआइआर शुरू हो गई है।

तकनीकि साक्ष्यों का विश्लेषण करने में माहिर होना जरूरी

अभी ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच से ही करीब 15 जवानों को साइबर क्राइम विंग में शामिल किया गया है। पूर्व की कई एफआइआर पेंडिंग हैं, जिनमें पड़ताल पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए अब यहां पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ई-जीरो एफआइआर के बाद सबसे पहले जिन खातों में ठगी का पैसा गया है, उन्हें फ्रीज कराने से लेकर बैंक को पत्राचार करना, पे-वॉलेट कंपनियों को ई-मेल करना, मैसेंजर कंपनियों से अपराध से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी मंगाना, तकनीकि विश्लेषण शामिल है।

ई-जीरो एफआइआर लागू होते ही बढ़ीं एफआइआर

साइबर अपराध जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उसके लिए दिल्ली में इस साल ई-जीरो एफआइआर की शुरुआत की गई थी। दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत हुई।

इसके बाद मप्र ऐसा दूसरा राज्य बना, जहां एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन 1930 के जरिये प्राप्त होने वाली शिकायतों पर स्वत: ही ई-एफआइआर दर्ज होती हैं।

ई-एफआइआर में शिकायत परिवर्तित होते ही संबंधित जिले और थाने में स्थानांतरित होती है। 25 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ई-जीरो एफआइआर प्रणाली लॉन्च की थी। पांच दिन में ही 24 ई-जीरो एफआइआर दर्ज हुई हैं।

साइबर अपराध बड़ी चुनौती है। अब ई-जीरो एफआइआर प्रारंभ हो गई है। ऐसे में एफआइआर बढ़ेंगी तो विशेष टीमें बनाई जाएंगी। नए साल में इसे चैलेंज के रूप में लेंगे और पूरा फोकस करेंगे। थानों और साइबर क्राइम विंग में टेक्नो फ्रेंडली पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Previous Post

ग्वालियर पुलिस का अलर्ट, सड़क पर केक काटने और हुड़दंग पर सख्त कार्रवाई

Next Post

शिप्रा घाट का नया स्वरूप: सिंहस्थ 2028 तक 30 किमी लंबे घाट तैयार होंगे

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

शिप्रा घाट का नया स्वरूप: सिंहस्थ 2028 तक 30 किमी लंबे घाट तैयार होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 6 4 6
Users Today : 4
Total Users : 17646
Views Today : 4
Total views : 30869
Who's Online : 0
Server Time : June 27, 2026 12:54 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.