छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में चौरई के किशनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां बाघ के हमले में एक किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बलराम डेहरिया पिता फकीरा डेहरिया के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलराम डेहरिया प्रतिदिन की तरह रात में मोटर चालू करने अपने खेत गए थे, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। टाइगर के अचानक हुए हमले से किसान को संभलने का मौका नहीं मिला और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाघ के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग द्वारा क्षेत्र को घेराबंदी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीण भी दहशत में हैं। साथ ही बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बफर क्षेत्र में मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
















Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:33 pm