इंदौर। इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट के लेट होने पर एक यात्री एयरलाइन के क्रू मेंबर के साथ विवाद करने लगा। यात्री का नाम सुनील कुमार सिंह है, वह हरियाणा का रहने वाला बताया गया है। एयरलाइन की ओर से शरीफ कुरैशी ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। यात्री पर विमान के इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही उसने महिला क्रू मेंबर याशी और रिया के साथ अभद्रता की। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।




