आगर मालवा।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में जिला आगर मालवा की नई इकाई की घोषणा की गई है। संघ ने वरिष्ठ पत्रकार अजय झंजी को आगर मालवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर एवं संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर की गई।
संघ ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय झंजी जिले के श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, मान-सम्मान तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
अजय झंजी की नियुक्ति पर जिलेभर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

















Users Today : 6
Total Users : 17230
Views Today : 7
Total views : 30387
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 12:27 pm