टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी में धाकड़ फॉर्म में नजर आए ध्रुव जुरेल को पंत की जगह शामिल किया गया है. इस मौके को जुरेल के लिए उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम भी कहा जा सकता है. ऋषभ पंत की ही तरह ध्रुव जुरेल भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
ऋषभ पंत को इस वजह से सीरीज से होना पड़ा बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत को टीम से बाहर होना पड़ गया. ऐसा शनिवार को वडोदरा के क्रिकेट स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद के पंत के शरीर पर लगने के चलते हुआ. थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए गेंद उनके कमर के ठीक ऊपर (वेस्ट के पास) लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.
विजय हजारे ट्रॉफी में ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन कैसा रहा?
विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल को अब ऋषभ पंत की जगह शामिल किया गया है. ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेले 7 मैचों की 7 पारियों में 93 की औसत से 558 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक के साथ 4 फिफ्टी प्लस स्कोर शामिल है. 7 मैचों के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों में एक ध्रुव जुरेल भी हैं.
पहले वनडे में ध्रुव जुरेल नहीं केएल राहुल होंगे विकेटकीपर?
ध्रुव जुरेल को ऋषभ पंत की जगह टीम इंडिया में शामिल तो किया गया है, लेकिन वो पहले वनडे में खेल पाएंगे उसकी संभावना कम है. टीम के प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर की भूमिका केएल राहुल निभाते दिख सकते हैं. ध्रुव जुरेल ने अभी तक भारत के लिए वनडे नहीं खेला है. ऐसे में मौजूदा सीरीज में मौका मिलने पर उनका वनडे डेब्यू भी देखने को मिल सकता है.
न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
ध्रुव जुरेल के टीम में शामिल किए जाने के बाद भारतीय टीम अब कुछ इस तरह की दिखती है.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा
















Users Today : 8
Total Users : 17601
Views Today : 8
Total views : 30824
Who's Online : 1
Server Time : June 24, 2026 12:04 pm