Tuesday, April 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: पीएम मोदी बोले, इतिहास में नफरत और आतंक को छुपाया गया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 11, 2026
in गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और शौर्य यात्रा निकालने के बाद सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए. इस अवसर पर अपने संबोधन उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का इतिहास नहीं है. ये इतिहास विजय और पुनर्निर्माण का है.

उन्होंने कहा कि हजार साल पहले तक वे आततायी सोच रहे थे कि मंदिर को नष्ट कर दिया, लेकिन हजार साल के बाद सोमनाथ मंदिर पर फहरा रही ध्वजा बता रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है? पूर्वजों ने महादेव की आस्था पर सबकुछ न्यौछावर कर दिया.

पीएम मोदी कहा कि आज देश के कोने-कोने से लाखों लोग हमारे साथ जुड़े हैं, उन सबको मेरी तरफ से जय सोमनाथ. ये समय अद्भुत है, ये वातावरण अद्भुत है, ये उत्सव अद्भुत है. एक ओर देवाधिदेव महादेव, दूसरी ओर समुद्र की लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की ये गूंज, आस्था का ये उफान और इस दिव्य वातावरण में भगवान सोमनाथ के भक्तों की उपस्थिति… इस अवसर को भव्य और दिव्य बना रही है.

न सोमनाथ नष्ट हुआ और न ही भारत नष्ट हुआ

पीएम मोदी कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एक हजार पहले हुए विध्वंस के लिए नहीं, बल्कि हजार साल की यात्रा का पर्व है. यह हमारे भारत के अस्तित्व और अभिमान का पर्व है, क्योंकि हमें हर कदम पर, हर मुकाम पर सोमनाथ और भारत में अनोखी समानता दिखती है. सोमनाथ को नष्ट करने के एक नहीं, अनेकों प्रयास हुए.

उन्होंने कहा किउसी तरह से विदेशी अक्रांताओं द्वारा कई सदियों तक भारत को खत्म करने की लगातार कोशिश होती रही, लेकिन न सोमनाथ नष्ट हुआ और न ही भारत नष्ट हुआ.

पीएम मोदी ने कहा कि ये भी एक सुखद संयोग है कि आज सोमनाथ मंदिर की स्वाभिमान यात्रा के 1,000 साल पूरे हो रहे हैं, साथ ही 1951 में हुए इसके पुनर्निर्माण के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं. मैं दुनियाभर के करोड़ों श्रद्धालुओं को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.

मजहबी आततायी इतिहास के पन्नों में सिमट गए

उन्होंने कहा कि एक हजार साल पहले, इसी जगह पर क्या माहौल रहा होगा. आप जो यहां उपस्थित हैं, उनके पुरखों ने, हमारे पुरखों ने जान की बाजी लगा दी थी… अपनी आस्था के लिए, अपने विश्वास के लिए, अपने महादेव के लिए उन्होंने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया. हजार साल पहले वे आततायी सोच रहे थे कि उन्होंने हमें जीत लिया, लेकिन आज एक हजार साल बाद भी, सोमनाथ महादेव के मंदिर पर फहरा रही ध्वजा पूरी सृष्टि का आह्वान कर रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है, उसका सामर्थ्य क्या है?

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में गर्व है, गरिमा है, गौरव है और इसमें गरिमा का ज्ञान भी है. इसमें वैभव की विरासत है, इसमें अध्यात्म की अनुभूति है, अनुभूति है, आनंद है, आत्मीयता है और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि सोमनाथ को नष्ट करने आए मजहबी आततायी इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं.

सोमनाथ का इतिहास विजय और पुनर्निर्माण का है

पीएम मोदी ने कहा कि जब गजनी से लेकर औरंगजेब तक तमाम आक्रांताएं सोमनाथ पर हमला कर रही थीं, तो उन्हें लग रहा था कि उनकी तलवार सनातन सोमनाथ को जीत रही है, लेकिन वे मजहबी कट्टरपंथी यह नहीं समझ पाए कि जिस सोमनाथ को वे नष्ट करना चाहते थे, उसके नाम में ही सोम अर्थात् अमृत जुड़ा हुआ है, उसमें हलाहल को पीकर भी अमर रहने का विचार जुड़ा है. उसके भीतर सदाशिव महादेव के रूप में वह चैतन्य शक्ति प्रतिष्ठित है, जो कल्याणकारक भी है और प्रचंड तांडव: शिव: यह शक्ति का स्रोत भी है.

उन्होंने कहा कि सोमनाथ में विराजमान महादेव, उनका एक नाम मृत्युंजय भी है, मृत्युंजय जिसने मृत्यु को भी जीत लिया, जो स्वयं काल स्वरूप है. उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का इतिहास नहीं है. ये इतिहास विजय और पुनर्निर्माण का है.

Previous Post

शिल्पा शेट्टी का उज्जैन दर्शन, बहन शमिता संग की आरती में हिस्सा

Next Post

नितेश राणे के घर के बाहर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, महाराष्ट्र पुलिस ने जांच शुरू की

Related News

गुजरात

अब आसाराम के आश्रम पर चलेगा बुलडोजर! 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर खड़ा किया था साम्राज्य, सरकार का बड़ा एक्शन

January 22, 2026
गुजरात

गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन, गुजरात के MLA और मंत्रियों को मिलेंगे हाई-टेक लग्जरी अपार्टमेंट

October 23, 2025
गुजरात

“बालकनी का खौफनाक मंजर: ग्रिल पर झूलते पति को पत्नी ने पकड़ा, आँखों के सामने छूटा सहारा और चली गई जान

October 23, 2025
उज्जैन

📰 गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और उज्जैन के बबलू यादव हैं अच्छे मित्र

October 18, 2025
गुजरात

गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल! भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट ने ली शपथ, पूरी हुई 25 मंत्रियों की लिस्ट, हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री

October 17, 2025
गुजरात

गुजरात में ‘बड़ी सर्जरी’ की तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल दिल्ली में, अमित शाह के साथ कैबिनेट फेरबदल पर ‘मेगा मंथन’, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

October 13, 2025
Next Post

नितेश राणे के घर के बाहर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, महाराष्ट्र पुलिस ने जांच शुरू की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 1 3
Users Today : 57
Total Users : 16513
Views Today : 76
Total views : 29443
Who's Online : 0
Server Time : April 21, 2026 11:15 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.