सागर: रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है। लगातार दरिंदे युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की मां के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात एक युवक घर घुस गया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के बेटे का दोस्त है। विरोध करने पर उसने महिला का गला भी दबाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह अपने बेटे के साथ ही घर में रहती है। बेटे का दोस्त हीरालाल उर्फ छोटू पटेल उम्र 28 साल अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। महिला का आरोप है कि वह उस पर गलत नजर रखता था। पीड़िता ने बताया कि देर रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर सो गई थी। रात करीब 12 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसे लगा कि बेटा काम से वापस आ गया है, इसलिए उसने दरवाजा खोल दिया।
दरवाजा खोलते ही सामने उसके बेटे का दोस्त हीरालाल खड़ा था। उसने तुरंत महिला को धक्का देकर अंदर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि हीरालाल ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब महिला ने उससे छूटने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। ताकि उसकी करतूत का किसी को पता नही चले, लेकिन महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर अपनी बहन के घर पहुँची और अन्य परिजनों को सारी बात बताई। घटना के बाद महिला ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और घर में घुसकर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है एवं आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
















Users Today : 38
Total Users : 15261
Views Today : 46
Total views : 27957
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 11:59 pm