
देवास
हाटपिपल्या थाना पुलिस ने ऑनलाइन चक्रा कांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के मुनीम को 7 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 654/2025 के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार मामला धारा 111(4), 318(4), 338, 336(3), 3(5) बीएनएस एवं 3/4 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1976 के अंतर्गत दर्ज है।
इसी क्रम में पुलिस ने इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से ऑनलाइन चक्रा कांड के मुख्य आरोपी राहुल चौरसिया के सहयोगी एवं मुनीम जितेंद्र, पिता – रुपलाल चौरसिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 07 लाख रुपये नकद बरामद की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र चौरसिया, मुख्य आरोपी राहुल चौरसिया के लिए आर्थिक लेन-देन एवं रकम के प्रबंधन का कार्य करता था।
हाटपिपल्या थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि फिलहाल मुख्य आरोपी राहुल चौरसिया की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही इस ऑनलाइन चक्रा कांड से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
















Users Today : 3
Total Users : 18284
Views Today : 3
Total views : 31599
Who's Online : 0
Server Time : July 27, 2026 4:43 am