Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

‘सरकार मुझे डराने की कोशिश न करे’, FIR के बाद संजय सिंह का पलटवार; काशी के मंदिरों पर कार्रवाई की मांग

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 18, 2026
in मध्यप्रदेश

आम आदमी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने वाराणसी में अपने खिलाफ FIR दर्ज होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट को तहस नहस किया गया, मंदिरों को तोड़ा गया, काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णाेद्धार कराने वाली माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भी तोड़ी गई.

आप सांसद ने आरोप लगाया कि इसका विरोध काशी के साधुओं ने किया, अहिल्याबाई होल्कर के परिवार ने किया. यहां तक की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी विरोध दर्ज कराया. मगर एफआईआर सिर्फ मुझ पर कर दी गई. सरकार मंदिरों को तोड़ने वाले पापियों पर कार्रवाई करे. उल्टा उन पर FIR दर्ज कर डराने की कोशिश न करे. संजय सिंह ने कहा कि मणिकर्णिका घाट को भाजपा सरकार तोड़ रही है. वाराणसी में उस मणिकर्णिका घाट को, जिसे अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा 18वीं शताब्दी में बनाया गया और जिसका जीर्णाेद्धार कराया गया, उसे बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया है.

मुगल या महमूद के नहीं, मोदी राज में तोड़े जा रहे मंदिर

संजय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि के बाद मुक्ति मिलती है, लेकिन उसे क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. यह कार्य किसी मुगल शासन या महमूद गजनवी के शासन में नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के राज में हो रहा है. संजय सिंह ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हो रहा है. इसे लेकर वाराणसी के लोगों में भारी गुस्सा है कि वहां के पौराणिक मंदिरों को क्यों तोड़ा जा रहा है. मां गंगा का मंदिर तोड़ दिया गया, जहां शिवालय रखा है उस स्थान को तोड़ दिया गया और अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा भी तोड़ दी गई. पूरे घाट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.

मंदिर तोड़ा और हिंदू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाई

संजय सिंह ने आगे कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि वहां मौजूद स्थानीय संतों और बाबाओं ने मौके पर जाकर वीडियो बनाया जब यह घाट तोड़ा जा रहा था. इससे ज्यादा प्रमाण और साक्ष्य की आवश्यकता नहीं है. संजय सिंह ने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है कि उन पापियों और गुनहगारों पर कार्रवाई करने के बजाय, जिन्होंने मंदिर तोड़ा और हिंदू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाई, उल्टा मुझ पर FIR दर्ज कर दी गई क्योंकि मैंने यह मुद्दा उठाया.

इसी मुद्दे पर अहिल्याबाई होलकर जी के परिवार ने अपना विरोध दर्ज कराया है कि मणिकर्णिका घाट को तोड़ना गलत और गुनाह है. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जी, जो स्वयं भाजपा से हैं, उन्होंने भी इसका विरोध किया है कि मणिकर्णिका घाट पर मंदिरों को तोड़ना पूरी तरह से गलत, अवैध और गुनाह है.

FIR और मुकदमों से मुझे डरा नहीं सकते

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने यह अजीब तरीका बना रखा है कि कोई सच बात बोले तो उस पर FIR और मुकदमा कर दिया जाता है ताकि उसकी आवाज को दबाया जा सके. उन्होंने स्पष्ट रूप से भाजपा के लोगों से कहा कि वे FIR और मुकदमों से मुझे डरा नहीं सकते, रोक नहीं सकते और धमका नहीं सकते. मैं सच बोलता रहूंगा.

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि मंदिरों को तोड़ने का गुनाह करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में यह सब होना शर्मनाक है. मुझ पर FIR दर्ज करके मुझे रोकने और चुप कराने की जो कोशिश की गई है, इसमें भाजपा सरकार कामयाब नहीं होगी.

Previous Post

200 साल पुराने मंदिर की अनूठी परंपरा, चरणों में चढ़े चावल से पूरी होती है हर मन्नत; जानें इसका गौरवशाली इतिहास

Next Post

कल सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का है मामला; बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

Related News

ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
मध्यप्रदेश

‘हमेशा घूमते रहते हो…’ पिता की डांट से आहत 12वीं के छात्र ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव; मातम में बदली खुशियां

January 26, 2026
Next Post

कल सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का है मामला; बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 7
Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:50 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.