भोपाल : भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज गणतंत्र दिवस है आज दिन गणतंत्र का प्रारंभ हुआ। आजादी के बाद देश के लोगों को अपना गणतंत्र आज के दिन मिला। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह देश दुनिया के सर्वोत्तम देश की श्रेणी में जाए, मध्य प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान रचे ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एमपी के सभी चार लोगों को पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा पर बधाई दी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार समाज के लिए बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने का काम करती है। एमपी के चार लोग सम्मानित होंगे यह एमपी के लिए गौरव की बात है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों की घोषणा कर दी है। इनमें मध्य प्रदेश की 4 हस्तियों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में वे नाम शामिल हैं जिन्होंने अपने काम से देश का मान बढ़ाया है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार कैलाशचंद्र पंत, सागर के मार्शल आर्ट कलाकार भगवानदास रैकवार, मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर और पुरात्तव डॉ नारायण व्यास का नाम शामिल हैं।
CM मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की इन चारों विभूतियों को बधाई दी उन्होंने ‘X’ पर लिखा- मध्यप्रदेश की इन चार विभूतियों का सम्मान संपूर्ण प्रदेश का सम्मान है। आपकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनेंगी।
















Users Today : 30
Total Users : 15253
Views Today : 37
Total views : 27948
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 2:24 pm