📍 देवास
एमपी की आवाज
✍️ देवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
🛡️ देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” बना राहत का सहारा, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार से ज्यादा
देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर” के तहत साइबर फ्रॉड पीड़ितों को लगातार राहत मिल रही है। बागली निवासी बिजी सुलेमान के साथ दिसंबर 2025 में हुए साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹58,099 की पूरी राशि वापस बैंक खाते में लौटवाई।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में “ऑपरेशन साइबर” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर थाने में “सायबर-मित्र” नियुक्त किए गए हैं। साथ ही गांव, कस्बों और वार्डों में “पुलिस चौपाल” लगाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने और 1930 व 112 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को दर्ज शिकायत पर जिला साइबर सेल ने NCRP पोर्टल पर तत्काल कार्रवाई शुरू की और लगातार मॉनिटरिंग करते हुए 28 मई 2026 को पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई।
देवास पुलिस ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से अब तक “ऑपरेशन साइबर” के तहत ₹2.66 करोड़ से अधिक की ठगी गई राशि वापस कराई जा चुकी है, जबकि ₹2.66 करोड़ से ज्यादा की राशि विभिन्न मामलों में होल्ड करवाई गई है। अभियान के दौरान अब तक 2835 साइबर फ्रॉड शिकायतें मिलीं, जिनमें 1292 मामलों में राशि होल्ड करवाने में सफलता हासिल हुई है।
📲 एमपी की आवाज़ के साथ जुड़े रहें, MP Ki Awaaz को फॉलो करें और खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।
















Users Today : 0
Total Users : 18341
Views Today :
Total views : 31666
Who's Online : 0
Server Time : July 29, 2026 12:08 am