Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

साल खत्म होने से पहले चांदी का भाव 2.50 लाख रुपए पार, नया रिकॉर्ड

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 29, 2025
in व्यापार

साल खत्म होने के कुछ दिन पहले चांदी की कीमतों ने इतिहास बना डाला है. देश के वायदा बाजार में चांदी की कीमत पहली बार 2.5 लाख रुपए के पार चली गई है. खास बात तो ये है कि चांदी की कीमतों में 14,400 रुपए की तेजी देखने को मिली है, जिसके बाद दाम 2,54,174 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है. सोना एक बार फिर से 1.40 लाख रुपए के पार पहुंच गए हैं. साथ ही कीमतों में 570 रुपए का इजाफा देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो बढ़ती इंडस्ट्रीयल डिमांड, जियो पॉलिटिकल टेंशन और फेड रिजर्व की ओर से संभावित ब्याज दरों में कटौती का असर देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर सिल्वर के बाय प्रोडक्ट यानी कॉपर और दूसरे इंडस्ट्रीयल मेटल्स की कीमतों का असर भी चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है.

रिकॉर्ड लेवल पर चांदी की कीमत

सोमवार को चांदी की कीमतें ऐतिहासिक रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. पहली बार चांदी देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2.5 लाख रुपए के पार चली गई है. एमसीएक्स के आंकड़ों को देखें तो चांदी के दाम 9 बजकर 25 मिनट पर 11,778 रुपए की तेजी के साथ 2,51,565 रुपए प्रति किलोग्राम पर है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत 14,387 रुपए की तेजी के साथ 2,54,174 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वैसे आज सुबह 9 बजे चांदी के दाम 2,47,194 रुपए पर ओपन हुई थी. जबकि गुरुवार को चांदी 2,39,787 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

दिसंबर में कितनी महंगी हुई चांदी

दिसंबर के महीने में चांदी की कीमतों में जबरदस्त इताफा देखने को मिल चुका है. एमसीएक्स आंकड़ों को देखें तो नवंबर महीने के आखिरी कारोबारीर 1,74,981 रुपए किलोग्राम पर थे. इसका मतलब है कि अब तक चांदी की कीमत में 79,193 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. इसका मतलब है कि चांदी ने निवेशकों को मौजूदा महीने में 45.28 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. वहीं मौजूदा साल में ये आंकड़ा काफी बड़ा हो गया है. पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन चांदी के दाम 87,233 रुपए थे. इसका मतलब है कि मौजूदा साल में चांदी ने निवेशकों को 191.37 फीसदी का रिटर्न दे दिया है.

विदेशी बाजारों में भी बड़ी तेजी

वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में भी चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 80.40 डॉलर प्रति ओंस के पार रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है. वहीं दूसरी ओर सिल्वर स्पॉट की कीमत में 1.41 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है और कीमत 80.39 डॉलर प्रति ओंस पर है. लंदन और यूरोप के बाजारों में भी चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है और दाम 1.25 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. जहां लंदन में चांदी के दाम 59.46 पाउंड प्रति ओंस और यूरोप में चांदी की कीमत 68.25 यूरो प्रति ओंस पर आ गई है.

सोने की कीमत में भी इजाफा

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 355 रुपए की तेजी के साथ 1,40,228 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही है. कारोबारी सत्र के दौरान सोना 571 रुपए की तेजी के साथ 1,40,444 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के हाई पर पहुंच गए थे. वैसे सोने ने अभी तक 100 फीसदी का रिटर्न नहीं दिया है. जानकारों की मानें तो सोने की कीमत में वैसे तेजी देखने को नहीं मिली है, जैसी चांदी में. वैसे सोने की कीमतें अगले साल 1.50 लाख रुपए के लेवल पर देखने को मिल सकती हैं.

कहां तक जा सकती है चांदी

विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल सप्लाई में बाधाओं के कारण चांदी की कीमतें एमसीएक्स पर 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम और ग्लोबल लेवल पर पर 80-85 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक बढ़ सकती हैं. चीन, जो चांदी का दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता और सौर पैनलों, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों का अग्रणी उत्पादक है, ने 1 जनवरी, 2026 से निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनियों को लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा. यह प्रतिबंध 2027 तक लागू रहने की उम्मीद है, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित होंगी. विश्लेषकों का यह भी कहना है कि ब्याज दरों में कटौती, वैश्विक व्यापार तनाव और औद्योगिक मांग के कारण चांदी की कीमतों पर ध्यान केंद्रित रहेगा और 2026 में भी ये कीमती धातुएं स्थिर बनी रहेंगी.

Previous Post

Elon Musk के सैटेलाइट इंटरनेट में हो रही देरी, ये है कारण

Next Post

सोमालिलैंड को 30 सालों में नहीं मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, इजराइल ने पहला कदम उठाया

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

सोमालिलैंड को 30 सालों में नहीं मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, इजराइल ने पहला कदम उठाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 8
Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 7:37 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.