Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

सोमालिलैंड को 30 सालों में नहीं मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, इजराइल ने पहला कदम उठाया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 29, 2025
in विदेश

इजराइल ने हाल ही में सोमालिलैंड को मान्यता दी है. देश ने अफ्रीका के सोमालिलैंड को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी. साथ ही उसके साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है. इसी के साथ सोमालिलैंड को मान्यता देने वाला इजराइल पहला देश बन गया है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि इजराइल ने आधिकारिक तौर पर रिपब्लिक ऑफ सोमालिलैंड को मान्यता दे दी है. सोमालिलैंड अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में, नॉर्थ सोमालिया में मौजूद है. भले ही उसे अब तक अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली हो, लेकिन वो लंबे समय से एक देश की तरह ही काम करता रहा है.

सोमालिया से हुआ था अलग

1991 में केंद्रीय सरकार के पतन और सालों तक चले भीषण गृहयुद्ध के बाद सोमालिलैंड ने खुद को सोमालिया से अलग कर लिया था. तब से यह अपनी चुनी हुई सरकार, संसद, पुलिस बल, मुद्रा और पासपोर्ट सिस्टम के साथ काम कर रहा है और सोमालिया के बाकी हिस्सों की तुलना में यहां शांति बनी हुई है. पिछले साल पद संभालने के बाद से राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता एक प्रमुख प्राथमिकता रही है.

सोमालिलैंड अपनी मुद्रा सोमालिलैंड शिलिंग चलाता है, टैक्स वसूलता है, पब्लिक फाइनेंस को मैनेज करता है और अपने पोर्ट के जरिए से व्यापार को नियंत्रित करता है, खासकर बरबेरा बंदरगाह के जरिए. यह पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करता है, स्कूलों और यूनिवर्सिटी का संचालन करता है, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सार्वजनिक सेवाओं को स्वतंत्र रूप से मैनेज करता है.

क्यों नहीं मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

मजबूत सरकार और सुचारू रूप से काम करने वाली संस्थाओं के बावजूद, सोमालिलैंड को 30 से ज्यादा सालों तक अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिल सकी. ज्यादातर देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन इस सिद्धांत का पालन करते हैं कि स्वतंत्रता के समय तय की गई सीमाओं को आपसी सहमति के बिना नहीं बदला जाना चाहिए. अलग होकर बने क्षेत्रों को मान्यता देने से बाकी अलगाववादी आंदोलनों को बढ़ावा मिल सकता है और अस्थिरता पैदा हो सकती है.

सोमालिया ने हमेशा सोमालिलैंड की स्वतंत्रता को खारिज किया है और कहा है कि यह अब भी उसके क्षेत्र का हिस्सा है. संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ (एयू) और ज्यादातर देशों ने सोमालिया का समर्थन किया है और सोमालिलैंड को एक अलग देश के रूप में मान्यता देने से इनकार किया है.

कई देशों ने किया विरोध

इजराइल के इस फैसले के बाद कई देशों और क्षेत्रीय संगठनों की ओर से तुरंत अंतरराष्ट्रीय विरोध देखने को मिला. सोमालिया ने इस मान्यता को राज्य आक्रमण और अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया. उसने इजराइल से यह फैसला वापस लेने की मांग की है और मान्यता को चुनौती देने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने का संकल्प जताया है. अफ्रीकी संघ (एयू) ने भी सोमालिया का समर्थन किया है.

मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के 20 से ज्यादा देशों के साथ-साथ इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में इस मान्यता को एक खतरनाक मिसाल बताया गया, जो हॉर्न ऑफ अफ्रीका और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है.

सऊदी अरब, मिस्र, कतर, कुवैत, इराक और जॉर्डन सहित कई अरब देशों ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. इंटर-गवर्नमेंटल अथॉरिटी ऑन डेवलपमेंट (आईजीएडी) जैसे क्षेत्रीय संगठनों ने भी इस कदम की निंदा की और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और क्षेत्रीय सहयोग के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

Previous Post

साल खत्म होने से पहले चांदी का भाव 2.50 लाख रुपए पार, नया रिकॉर्ड

Next Post

800 करोड़ी फिल्म से चमके सितारे ने याद किए अपने संघर्ष के दिन, पहले निभाए थे लाश का किरदार

Related News

विदेश

विदेश मंत्री का आरोप: ईरान प्रदर्शन के नाम पर AI वीडियो से हो रहा दुष्प्रचार

January 15, 2026
विदेश

गाजा संघर्ष: UAE द्वारा इजराइल को मदद देने का मामला लीक दस्तावेज में सामने आया

January 14, 2026
विदेश

इजराइल की मोसाद पर ईरान में आग भड़काने का आरोप, सबूत हुए सार्वजनिक

January 13, 2026
विदेश

सीमा पर तनाव: LoC पर ड्रोन गतिविधियां तेज, US के साथ पाकिस्तानी सैन्य ड्रिल

January 12, 2026
विदेश

बगावत में 500 की मौत, ईरान तनाव बढ़ा; ट्रंप की कार्रवाई पर सस्पेंस

January 12, 2026
विदेश

लंदन में झंडा विवाद: इस्लामिक हटाया, शेर-सूरज वाला लहराया; अंतर समझें

January 11, 2026
Next Post

800 करोड़ी फिल्म से चमके सितारे ने याद किए अपने संघर्ष के दिन, पहले निभाए थे लाश का किरदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:18 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.