भोपाल। माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज जाने वाले भोपाल मंडल के यात्रियों को रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल ते होकर जाने वाली 12 ट्रेनों को प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशन पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह सुविधा जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान निर्धारित तिथियों में लागू रहेगी।
ये ट्रेनें लेंगी अतिरिक्त ठहराव
- 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस
- 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस
- 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस
- 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस
- 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस
- 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
- 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस
- 20962 बनारस-उधना एक्सप्रेस
- 20961 उधना-बनारस एक्सप्रेस
- 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
भीड़भाड़ से होने वाली परेशानी में कमी आएगी
यह निर्णय यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा देना है। अतिरिक्त ठहराव से यात्रियों को उतरने-चढ़ने में आसानी होगी और भीड़भाड़ के कारण होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन संख्या, तिथि और समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य जांच लें।
















Users Today : 30
Total Users : 15253
Views Today : 37
Total views : 27948
Who's Online : 1
Server Time : February 25, 2026 2:17 pm