Saturday, April 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

डाकघर में बड़ा फर्जीवाड़ा: धार पोस्ट ऑफिस से 35 लाख से अधिक की हेराफेरी

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 7, 2026
in धार, मध्यप्रदेश

धार: जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में हुए लाखों रुपये के वित्तीय घोटाले के मामले में नौगांव थाना पुलिस ने पोस्ट मास्टर सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोप है कि डाकघर में पदस्थ कर्मचारियों ने मिलीभगत कर शासकीय योजनाओं की राशि में करीब 35 लाख 68 हजार 904 रुपये का गबन किया है।

यह कार्रवाई डाक विभाग के इंदौर नगरेतर संभाग के अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत आवेदन और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोपियों द्वारा एक मार्च से लेकर दिसंबर 2025 तक यह अनियमितताएं की गईं। फिलहाल ये तीनों फरार हैं।

पुलिस के अनुसार इंदौर संभाग के डाक अधीक्षक ने नौगांव थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2025 में 20 अप्रैल, 30 अगस्त, 9 अक्टूबर, 11 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को एनएससी (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया।

जांच में पाया गया कि ये सभी प्रमाण पत्र लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जारी किए गए थे और इनका भुगतान महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना के माध्यम से वर्ष 2019 में ही हो चुका था। इसके बावजूद फिनेकल साफ्टवेयर में प्रमाण पत्रों को लाइव दर्शाकर धार प्रधान डाकघर में दोबारा नकद भुगतान कर लिया गया।

आरोप है कि इस कार्य में निलंबित डिप्टी पोस्ट मास्टर निर्मल सिंह पंवार, निलंबित पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना और निलंबित डाक सहायक मेपाल सिंह गुंडिया ने अपनी-अपनी फिनेकल आइडी का दुरुपयोग कर प्रमाण पत्रों को अनफ्रिज किया और नकद भुगतान प्राप्त किया। जांच में यह भी सामने आया कि निसरपुर उपडाकघर से वर्ष 2013 में जारी किए गए कुछ प्रमाण पत्र, जो डिस्चार्ज के बाद प्रधान डाकघर धार में सुरक्षित रखे गए थे, उन्हें अनाधिकृत रूप से ट्रांसफर कर पुनः नकद भुगतान कराया गया। इस प्रक्रिया में करीब 3 लाख 57 हजार 21 रुपये की शासकीय राशि का दुर्विनियोजन किया गया।

खाताधारक का खाता आज तक नहीं खोला

इसी प्रकार वर्ष 2025 की विभिन्न तिथियों के कुछ डिस्चार्ज जर्नल में नकद भुगतान दर्शाया गया, लेकिन न तो मूल प्रमाण पत्र उपलब्ध पाए गए और न ही डिस्चार्ज जर्नल। इस तरह करीब 2 लाख 51 हजार 883 रुपये की राशि का भी गबन किया गया। एक अन्य मामले में खाताधारक गोकुलसिंह नरगेश द्वारा एक वर्ष की सावधि जमा के लिए पोस्ट मास्टर के नाम दिया गया 6 लाख 60 हजार रुपये का चेक की राशि अनाधिकृत रूप से नकद निकाल ली गई, जबकि खाताधारक का खाता आज तक नहीं खोला गया। खाताधारक के बयान से इस अनियमितता की पुष्टि हुई है।

निर्मल सिंह पंवार एवं कुणाल मकवाना द्वारा अपनी स्वयं की आईडी और डाक सहायक विभांशु पांडे की आइडी का दुरुपयोग करते हुए खाताधारक का खाता खोलने के बजाय नकद राशि अपने पास रखी गई और शासकीय राशि 6 लाख 60 हजार रुपये का दुरुपयोग किया गया।

नवंबर से दिसंबर तक में 23 लाख का गबन

नवंबर से दिसंबर तक में 23 लाख की अनियमितता जांच में यह भी उजागर हुआ कि नान-पीओएसबी चेक के माध्यम से जमा की गई राशि का नियमानुसार समायोजन न कर फिनेकल साफ्टवेयर के कार्यालय खाते 0382 से अन्य खातों में अनधिकृत रूप से समायोजन किया गया। इस प्रक्रिया में अजीत सिंह कुशवाह के 8 लाख, संजय निगम के 5 लाख और सुरेंद्र सोनी के 10 लाख रुपये के खातों से जुड़ी कुल 23 लाख की राशि का गबन किया गया।

प्रारंभिक जांच के आधार पर तीनों कर्मचारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। डाक विभाग के अधीक्षक द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करते हुए नौगांव पुलिस ने निलंबित डिप्टी पोस्ट मास्टर निर्मल सिंह पंवार, निलंबित पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना और निलंबित डाक सहायक मेपाल सिंह गुंडिया के खिलाफ शासकीय राशि के धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Previous Post

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सियासी उलझन, एक साथ निकलीं दो समानांतर यात्राएं

Next Post

मौसम का प्रकोप: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ों पर जमी ओस

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

मौसम का प्रकोप: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ों पर जमी ओस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 4 6
Users Today : 5
Total Users : 16546
Views Today : 5
Total views : 29487
Who's Online : 0
Server Time : April 25, 2026 8:44 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.