Thursday, September 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
नागेश्वर धाम समिति, विद्यानगर नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सहभागिता हाटपिपलिया में जनसहयोग की बड़ी पहल: 138 CCTV कैमरों से मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों पर रहेगी ... श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने क... “ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी... हाटपीपल्या में तीन बार तैरी 7.5 किलो की श्री नृसिंह प्रतिमा, जयकारों से गूंज उठा घाट बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग

13 लाख का बिल, 16 डायलिसिस भी फेल: दो साल की बेटी की मासूम बात सुन परिवार बेबस होकर रो पड़ा

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 8, 2025
in मध्यप्रदेश

‘पापा घर ले चलो…’ बस यही दो शब्द थे, जिन्हें सुनकर सुशांत ठाकरे रो पड़े थे. वो दो साल की नन्ही बेटी योजिता की आवाज थी- कमजोर, थकी हुई, मगर अब भी उम्मीद भरी. लेकिन उस पल सुशांत नहीं जानते थे कि उनकी बेटी की यह जिंदगी का आखिरी संवाद होगा. छिंदवाड़ा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर सुशांत ठाकरे की आंखों में आंसू हैं, वे कहते हैं कि मैंने 13 लाख खर्च किए, दिन-रात दौड़ता रहा… लेकिन अपनी बेटी को नहीं बचा सका. सरकार अब 4 लाख दे रही है, पर मेरी बेटी तो वापस नहीं आएगी.

यह सिर्फ एक पिता की पीड़ा नहीं, बल्कि एक सिस्टम के इंतजार और उम्मीद की कहानी है- जो 22 दिन तक नागपुर के एक अस्पताल में हर सांस के साथ टूटती रही.

योजिता ठाकरे, उम्र सिर्फ दो साल. खेलते-खेलते अचानक तबीयत बिगड़ी. 8 सितंबर की शाम को उसे तेज बुखार आया. पिता सुशांत हमेशा की तरह उसे डॉ. ठाकुर के पास ले जाना चाहते थे, जिनसे वे नियमित इलाज कराते थे. लेकिन उस दिन डॉक्टर क्लिनिक पर नहीं थे. मजबूर होकर सुशांत बेटी को पास के ही डॉक्टर प्रवीण सोनी के पास ले गए. उन्होंने कुछ दवाइयां दीं और चार टाइम दवा देने की सलाह देकर घर भेज दिया.

रात किसी तरह बीत गई, पर सुबह नई मुसीबत सामने आ खड़ी हुई. बुखार तो थोड़ा कम हुआ, लेकिन योजिता ने लगातार तीन बार हरे रंग की उल्टियां कीं. सुशांत घबरा गए. तुरंत बेटी को फिर से डॉक्टर सोनी के पास लेकर पहुंचे. इस बार डॉक्टर ने बिना देर किए कहा- बच्ची की किडनी में इंफेक्शन है… इसे तुरंत नागपुर ले जाइए. यहां इलाज संभव नहीं.

सुशांत ने बिना एक पल गंवाए बेटी को लेकर नागपुर के लिए निकल पड़े. डॉक्टर सोनी ने जिस अस्पताल का नाम दिया था, वहां पहुंचते ही उन्हें बताया गया कि यहां डायलिसिस की सुविधा नहीं है. इसके बाद उन्होंने बेटी को आनन फानन में नेल्सन हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

यहीं से शुरू हुई 22 दिनों की सबसे कठिन लड़ाई. नेल्सन हॉस्पिटल में योजिता का इलाज लगातार चलता रहा. 22 दिनों में उसे 16 बार डायलिसिस पर रखा गया. हर बार मशीन चलती थी, पिता की धड़कनें बढ़ती थीं. हर गुजरते दिन के साथ डॉक्टर कहते- अगले 24 घंटे अहम हैं…’ और हर 24 घंटे के बाद बिल में एक और पन्ना जुड़ जाता था.

22 दिन में तकरीबन 13 लाख का बिल

नेल्सन हॉस्पिटल का बिल 12 लाख रुपये से पार चला गया. एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले सुशांत के लिए यह रकम असंभव थी. लेकिन बेटी के लिए उन्होंने हर संभव कोशिश की. भाई ने एफडी तोड़ दी. दोस्तों और रिश्तेदारों ने मदद की. स्कूल के साथी टीचरों ने तनख्वाह से कुछ हिस्सा दिया. यहां तक कि सोशल मीडिया पर क्राउडफंडिंग भी की गई, जिसमें मुंबई के एक एनजीओ ने एक लाख रुपए की सहायता दी.

Previous Post

रेलवे देगा 2 गुड न्यूज…

Next Post

CM मोहन यादव का एक्शन आज! दिल्ली से लौटकर कलेक्टर-कमिश्नर की लेंगे क्लास, दूसरे दिन इन मुद्दों पर होगा फोकस

Related News

उज्जैन

नागेश्वर धाम समिति, विद्यानगर नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सहभागिता

September 24, 2026
देवास

हाटपिपलिया में जनसहयोग की बड़ी पहल: 138 CCTV कैमरों से मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों पर रहेगी पैनी नजर

September 24, 2026
उज्जैन

श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने की सहभागिता

September 23, 2026
देवास

“ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

September 23, 2026
आगर

आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन

September 23, 2026
उज्जैन

श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी पहनाकर स्वागत

September 22, 2026
Next Post

CM मोहन यादव का एक्शन आज! दिल्ली से लौटकर कलेक्टर-कमिश्नर की लेंगे क्लास, दूसरे दिन इन मुद्दों पर होगा फोकस

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)