गुना। जिले के धरनावदा के पास रात्रि करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जन्मदिन समारोह से वापस आ रही एक फोर व्हीलर तेज गति से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार 12 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान
हादसे में मृतकों की पहचान लाल सिंह (37) निवासी उकाबद खुर्द और माया कंजर पत्नी रामदास निवासी बिलौरी चिंता कटारा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहन पुत्र बाबूलाल, नरेंद्र लोधा, चंचल बाई, अरविंद लोधा, फूल सिंह, रायना बाई, नगमा कंजर और रूप सिंह शामिल हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा सक्रिय हो गई। चार इमरजेंसी एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
जानकारी के अनुसार राघौगढ़ की तीन एम्बुलेंस के ईएमटी जगदंबा किरार तथा पायलट पीयूष सेन, अभय बघेल, धर्मेंद्र और सुरेश तुरंत रवाना हुए। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण 108 कॉल सेंटर से गुना जिला अस्पताल और कुंभराज की एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गईं। भोपाल स्थित 108 कॉल सेंटर से सूचना मिलते ही इमरजेंसी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।















Users Today : 1
Total Users : 15262
Views Today : 1
Total views : 27958
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 12:39 am