Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 30, 2025
in देश

पिछले हफ्ते तमिलनाडु के करूर में हुए एक्टर विजय की रैली में भगदड़ की वजह से 41 लोगों की मौत के बाद वहां पर सियासत तेज हो गई है. हादसे के बाद एक्टर विजय की पार्टी टीवीके के 2 पदाधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस बीच विजय ने बयान जारी कर कहा कि मैं करूर इसलिए नहीं गया क्योंकि इससे वहां पर असामान्य स्थिति पैदा हो सकती थी. मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री स्टालिन से कहा कि आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं लेकिन मेरी पार्टी के लोगों को नहीं छू सकते.

अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के संस्थापक एक्टर विजय ने करूर में अपनी एक रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत के कुछ दिन बाद आज मंगलवार को कहा, “मैंने करूर का दौरा नहीं किया क्योंकि इस वजह से वहां पर असामान्य स्थिति पैदा हो सकती थी. मैं जल्द ही आपसे (पीड़ितों और घायलों के परिवारों से) मिलूंगा.

किसी भी कार्रवाई का सामना करने को तैयारः विजय

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश के जरिए कहा, “घटना का सच जल्द ही सामने आएगा” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह किसी तरह की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं. करूर जिला राजधानी चेन्नई से करीब 400 किलोमीटर दूर है.

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कडगम (डीएमक) पर निशाना साधते हुए एक्टर विजय ने कहा, “मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्यमंत्री महोदय, अगर आपके मन में मुझसे बदला लेने का विचार है, तो आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को कोई नुकसान न पहुंचाएं. आप मेरे घर या मेरे ऑफिस आकर मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, उनके खिलाफ नहीं. जल्द ही सारा सच सामने आ जाएगा.” उन्होंने यह भी दावा किया कि हादसे वाले दिन, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए, वह करूर से जल्दी निकल गए थे.

अभिनेता से नेता बने विजय ने यह बात ऐसे समय कही जब उनके पार्टी सहयोगियों के खिलाफ पिछले हफ्ते 27 सितंबर को करूर जिले में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने टीवीके के जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता बस्सी एन आनंद और सीटीआर निर्मल कुमार भी शामिल हैं.

आयोजकों ने पुलिस की बात नहीं मानीः सरकार

इस बीच टीवीके के करूर पश्चिम जिला सचिव मथियाझागन और करूर शहर के पदाधिकारी पौन राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दूसरी ओर, तमिलनाडु सरकार की ओर से कहा गया कि टीवीके की रैली में 10 हजार लोगों की अनुमानित भीड़ धीरे-धीरे दोगुनी हो गई. एक्टर विजय के पीछे आने वाले लोगों से कुल भीड़ 25 हजार से अधिक हो गई. सरकार ने बताया कि पुलिस ने टीवीके प्रमुख विजय से भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल से करीब 50 मीटर पहले रुक जाने की सलाह दी थी, लेकिन आयोजकों ने बात नहीं मानी.

SC के वर्तमान जज मामले की करें जांचः अनुराग ठाकुर

हादसे के पीड़ितों से परिजनों से मिलने गए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “करूर में आज 8 सदस्यीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आया. जहां पर यह हादया हुआ वहां पर हम गए. हजारों लोगों के जूते-चप्पल अभी भी वहां पड़े हुए हैं, कई पेड़ तक टूटे हुए हैं, छतें टूटी पड़ी हैं और तारें टूटी पड़ी हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि कि किस प्रकार का मंजर उस समय रहा होगा. पास में ही 3 प्राइवेट अस्पताल थे लेकिन वहां पर घायलों को नहीं ले जाया गया बल्कि दूर स्थिति सरकारी अस्पताल में ले जाया गया.”

उन्होंने आगे कहा, “भीड़ को नियंत्रित करने के कोई कोशिश नहीं की गई, बहुत सी खामियां और स्थानीय प्रशासन और आयोजकों के द्वारा रही. प्रशासन और DMK की सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती. वहीं TVK पार्टी ने जिस प्रकार से व्यवहार किया, वे भी दोषी हैं. हम सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश द्वारा निष्पक्ष जांच चाहते हैं.”

Previous Post

फिल्मी स्टाइल ठगी! मोबाइल व्यापारी से 1 करोड़ का फ्रॉड, पुलिस ने नहीं लिखा केस

Next Post

बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:29 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.