Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

CM ने सतना में अटल बिहारी वाजपेयी ISBT, एयरपोर्ट विस्तार और मेगा अस्पताल की घोषणा की

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 27, 2025
in मध्यप्रदेश

सतना: मुख्यमंत्री ने आज सतना में करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस बीच जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती वर्ष में मध्यप्रदेश विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। ‘अटल जी के जन्मशती वर्ष में ही मध्यप्रदेश का रीयलस्टिक डेवलपमेंट (अभ्युदय) हो रहा है। हम सरकार नहीं, परिवार चलाते हैं।’

मुख्यमंत्री शनिवार को सतना के आईएसबीटी परिसर में आयोजित 652.54 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

चित्रकूट बनेगा भव्य-दिव्य धाम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतना भगवान श्रीराम की कर्मभूमि रही है। इसलिए राज्य सरकार चित्रकूट को भव्य और दिव्य धाम के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद चित्रकूट का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

सतना को मिला अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राज्यीय बस अड्डा

मुख्यमंत्री ने 31 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक आईएसबीटी का लोकार्पण करते हुए इसका नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राज्यीय बस अड्डा’ रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए साल से प्रदेश में सरकारी बस सेवाएं शुरू होंगी, जो ‘सुगम लोक परिवहन सेवा’ के नाम से गांव-गांव तक सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा देंगी। शहरों में लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतना विमानतल की एयरस्ट्रिप की लंबाई 1800 मीटर की जाएगी, जिससे यहां जेट विमान भी उतर सकेंगे और विंध्य क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

बरगी नहर से 1.5 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बरगी नहर परियोजना से सतना जिले की डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों की आय में बड़ा इजाफा होगा।

650 बेड का आधुनिक अस्पताल और क्रिकेट स्टेडियम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 650 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन का भूमिपूजन, धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नवीनीकरण और आधुनिक आईएसबीटी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सौगातें सतना के विकास में चार चांद लगाएंगी। नए क्रिकेट स्टेडियम में डे-नाइट मैच भी खेले जा सकेंगे।

अभ्युदय मध्यप्रदेश की बड़ी तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सप्ताह मध्यप्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक रहा है, क्योंकि इस हफ्ते धार और बैतूल में PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट, 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य, भोपाल मेट्रो की शुरुआत समेत कई बड़े कार्य किए गए।

जनकल्याण और सनातन संस्कृति पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह दे रही है सनातन संस्कृति और विरासत संरक्षण को आगे बढ़ा रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से चित्रकूट सहित तीर्थों को जल उपलब्ध कराया जाएगा

जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं उपलब्धियां

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सतना को स्मार्ट सिटी विकास का उदाहरण बताया कि सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन चुका है। महापौर योगेश ताम्रकार ने स्वच्छता और पीएम आवास में सतना की उपलब्धियां गिनाईं।

Previous Post

कार हादसे में 2 की मौत, 3 घायल; गुस्साई महिलाओं ने थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ा

Next Post

युवक ने मौत से पहले बनाया वीडियो, नीमच में जहर खाकर की आत्महत्या

Related News

देवास

बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 22, 2026
देवास

तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा

September 22, 2026
देवास

बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु थानों पर खड़ी

September 21, 2026
बागली

डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

September 21, 2026
Next Post

युवक ने मौत से पहले बनाया वीडियो, नीमच में जहर खाकर की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)