दिनांक: 12.10.2025
हरियाणा की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को थाना बरोठा पुलिस ने सकुशल परिवार से मिलवाया
दिनांक 06.10.2025 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में क्षेत्र में घूम रही है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए डायल 112 टीम द्वारा महिला को थाना बरोठा लाया गया।
थाने में तैनात उप निरीक्षक कविता माले एवं महिला आरक्षक देवप्रभा तिवारी ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ महिला से संवाद स्थापित कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम और पता बताया, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उसके परिवारजनों की जानकारी प्राप्त की।
महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसका प्राथमिक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और रात्रि अधिक होने के कारण उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रूप से दाखिल कराया गया।
इसके पश्चात उप निरीक्षक कविता माले द्वारा महिला के पुत्र रवि शर्मा को फोन के माध्यम से सूचना दी गई।
लगातार संपर्क बनाए रखते हुए पुलिस द्वारा महिला को वन स्टॉप सेंटर में पूर्ण देखरेख के साथ रखा गया।
आज दिनांक 12.10.2025 को महिला के पुत्र रवि शर्मा थाना बरोठा पहुँचे और सभी औपचारिकताओं के उपरांत अपनी माता श्रीमती कुसुम शर्मा को सकुशल एवं स्वस्थ अवस्था में अपने साथ ले गए।
👏 सराहनीय योगदान:
इस मानवीय और प्रशंसनीय कार्य में
थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक श्री अजय सिंह गुर्जर,
उप निरीक्षक कविता माले,
महिला आरक्षक देवप्रभा तिवारी,
आरक्षक संजय एवं विजेंद्र सिसौदिया की विशेष भूमिका रही।
















Users Today : 0
Total Users : 15261
Views Today :
Total views : 27957
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 12:04 am