Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

चार साल से पता, फिर भी कार्रवाई नहीं: भागीरथपुरा में गंदा पानी सप्लाई

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 2, 2026
in इंदौर

 इंदौर। चार साल पहले से ही नगर निगम को पता था कि भागीरथपुरा में नलों में गंदा पानी आ रहा है। तत्कालीन नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने पाइप लाइन बदलने का टेंडर भी जारी कर दिया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और काम शुरू करने के आयुक्त के पत्र के बाद भी महापौर व अन्य अधिकारियों ने साइन करने में ही करीब तीन महीने लगा दिए।

इसके बाद शुरू हुआ काम, अब तक भी पूरा नहीं हो पाया है। लापरवाही (Indore Water Contamination) और देरी को उजागर करती नोटशीट निगम के रिकॉर्ड से बाहर आ गई है। इसके बाद अब अधिकारियों को भी सवाल उठाने का मौका मिल गया है कि जब महापौर ही अत्यंत आवश्यक कार्य की फाइल को तीन महीने तक रोक रहे हैं तो पूरा ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ना कहां तक सही है?

टेंडर जारी हुए थे

25 नवंबर 2022 को हुई महापौर परिषद (Indore News) की बैठक के संकल्प क्रमांक 106 के आधार पर टेंडर जारी हुए थे। तत्कालीन निगमायुक्त ने नोटशीट लिखी थी। वार्ड 11 में भागीरथपुरा टंकी क्षेत्र के अंतर्गत पाइपलाइन के कार्य के लिए 2 करोड़ 38 लाख रुपये का टेंडर जुलाई में हो चुका था। टेंडर की स्वीकृति को लेकर 23 नवंबर 2022 को जलकार्य समिति को निगमायुक्त की ओर से प्रस्ताव दे दिया गया। इसके बाद इस फाइल पर तीन फरवरी 2023 को अपर आयुक्त के साइन हुए और छह फरवरी को महापौर के हस्ताक्षर हो सके।

आखिरकार फाइल आगे बढ़ी और बाद में इस काम के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। अनोखी बात ये कि साढ़े तीन साल बाद भी इस लाइन का काम पूरा नहीं हो सका है। निगम के जिम्मेदारों के पास जवाब नहीं है। बताया जा रहा है कि पूरे भागीरथपुरा क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन के लिए दो चरणों में काम होना था। सवा दो करोड़ से ज्यादा की लागत से पहले चरण का ये काम समय पर हो जाता तो कम से कम आधी बस्ती तो दूषित पेयजल से सुरक्षित हो ही जाती और संभवत: कई जानें भी बच पाती।

सिंगल बिडर था, परीक्षण जरूरी

भागीरथपुरा की लाइन बिछाने की फाइल पर तीन की महीने देरी से साइन करने के मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इस टेंडर में अकेला निविदाकर्ता ही सामने आया था। मालवा इंजीनियर्स नामक उस ठेकेदार का काम अच्छा नहीं था, ऐसे में परीक्षण जरूरी था। इसलिए साइन में समय लग सकता है। लाइन को बिछाने का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बीच में बरसात और भुगतान के चलते काम में देरी हुई है। एक्जीक्यूशन और काम को समय पर पूरा करवाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Previous Post

मंत्री ने मंच से कहा: कार्यकर्ता सहायता करेंगे, समर्थक लोगों को बोलने नहीं दे रहे

Next Post

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 130 पदों पर भर्ती, परीक्षा 7 जून को

Related News

इंदौर

September 22, 2026
इंदौर

September 22, 2026
इंदौर

इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग

September 22, 2026
इंदौर

मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज्जैन संभाग की कमान

September 21, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
इंदौर

फेसबुक पर सीरियल का अगला एपिसोड दिखाने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

September 12, 2026
Next Post

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 130 पदों पर भर्ती, परीक्षा 7 जून को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)