Thursday, September 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने क... “ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी... हाटपीपल्या में तीन बार तैरी 7.5 किलो की श्री नृसिंह प्रतिमा, जयकारों से गूंज उठा घाट बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर...

सतना में नगर निगम बनाम मंडी समिति: 29 साल से बकाया ₹36.55 लाख टैक्स को लेकर विवाद

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 22, 2025
in मध्यप्रदेश

सतना। जिले के दो विभागों कृषि उपज मंडी समिति सतना और नगर पालिक निगम के बीच संपत्तिकर को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम ने मंडी समिति की संपत्तियों पर वर्ष 1997 से मार्च 2026 तक का 36 लाख 55 हजार 972 रुपये संपत्तिकर एवं अन्य संलग्न कर बकाया बताते हुए भुगतान का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलते ही मंडी समिति ने इस मांग को कानूनन असंवैधानिक बताते हुए कर भुगतान से इनकार कर दिया है।

नगर निगम के राजस्व अधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2025 को जारी पत्र में वार्ड क्रमांक 13 स्थित ए ग्रेड कृषि उपज मंडी की संपत्तियों पर 29 वर्षों का कर बकाया बताते हुए 15 दिवस के भीतर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह मामला अब कानूनी व्याख्या और अधिकार क्षेत्र के बीच फंसा हुआ है। यदि नगर निगम अपने रुख पर कायम रहता है, तो यह विवाद उच्च स्तर तक पहुंच सकता है, जिसका असर प्रदेश की अन्य मंडी समितियों पर भी पड़ सकता है।

मंडी ने दिया उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला

नगर निगम के राजस्व अधिकारी द्वारा बकाया संपत्तिकर के नोटिस के जवाब में कृषि उपज मंडी समिति ने नगर निगम की मांग को खारिज करते हुए मंडी समिति की सभी संपत्तियों को कर से छूट मिलने की बात कही है। इसके लिए मंडी समिति ने Supreme Court of India के आदेश का हवाला दिया है। अपने जवाब में मंडी समिति ने 18 दिसंबर को नगर निगम को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 9(3) के अनुसार मंडी समिति द्वारा अर्जित एवं मंडी प्रांगण के प्रयोजन के लिए उपयोग की जा रही भूमि नगर निगम की सीमा में शामिल नहीं मानी जाती। ऐसे में उस पर संपत्तिकर या अन्य कर अधिरोपित नहीं किया जा सकता। मंडी समिति ने अपने पक्ष में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 14 अक्टूबर 2008 के निर्णय (सिविल अपील क्रमांक 1921/2006) का हवाला भी दिया है, जिसमें नगर निगम द्वारा मंडी समितियों पर संपत्तिकर लगाए जाने की याचिका को खारिज करते हुए मंडी समिति के पक्ष में निर्णय दिया गया था।

47.12 एकड़ भूमि कृषि उपज मंडी प्रांगण के रूप में अधिसूचित

राज्य शासन की अधिसूचनाओं के अनुसार कुल 47.12 एकड़ भूमि (35.12 एकड़ वर्ष 1977 में एवं 12 एकड़ वर्ष 2008 में) कृषि उपज मंडी प्रांगण के रूप में अधिसूचित है और समस्त निर्माण उसी अधिसूचित भूमि पर किए गए हैं। मंडी समिति के सहायक संचालक एवं सचिव करूणेश तिवारी ने नगर निगम से आग्रह किया है कि मंडी समिति सतना को संपत्तिकर एवं अन्य संलग्न करों से मुक्त किया जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल, नगर निगम आयुक्त सतना एवं क्षेत्रीय कार्यालय रीवा को भी भेजी गई है।

Previous Post

निकाय चुनाव में BJP की जीत, पर एक परिवार के लिए बड़ा झटका

Next Post

गुंडों पर पुलिस का सख्त कदम: सिर्फ कानून नहीं, ‘शांति टैक्स’ से किया सीधा वार

Related News

उज्जैन

श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने की सहभागिता

September 23, 2026
देवास

“ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

September 23, 2026
आगर

आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन

September 23, 2026
उज्जैन

श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी पहनाकर स्वागत

September 22, 2026
देवास

बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 22, 2026
देवास

तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा

September 22, 2026
Next Post

गुंडों पर पुलिस का सख्त कदम: सिर्फ कानून नहीं, ‘शांति टैक्स’ से किया सीधा वार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)