Sunday, June 28, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा

नए साल में आर्थिक रुझान: रुपया कमजोर, शेयर बाजार बुलिश, सोना-चांदी की स्थिति

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 1, 2026
in व्यापार

साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. फाइनेंशियल सेक्टर की बात करें तो शेयर बाजार पॉजिटिव नोट पर दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरी ओर रुपए में गिरावट देखने को मिल रही है. अगर बात सोने और चांदी की बात करें तो दोनों ही फ्लैट कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात तो ये है कि 2025 में रुपए ने निवेशकों को काफी निराश किया है. पिछले साल रुपए में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जबकि शेयर बाजार में निवेशकों को कोई खास फायदा नहीं हुआ और निफ्टी में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली. जबकि सेंसेक्स ने करीब 9 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं सोने और चांदी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया. सोने और चांदी के दाम में बीते 50 बरस में ऐसी तेजी देखने को नहीं मिली थी. लेकिन अब सवाल 2026 का सामने है. इन तीनों ने साल के पहले दिन अपने तरीके से शुरूआत कर दी है. आइए आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर इन तीनों असेट्स के लिए साल के पहले दिन की शुरुआत कैसी रही?

शेयर बाजार की पॉजिटिव नोट पर शुरुआत

साल 2026 के पहले दिन शेयर बाजार ने पॉजिटिव शुरूआत की है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजर देखने को मिल रही है. पहले बात बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स के आंकड़ों की बात करें तो 223.54 अंक चढ़कर 85,444.14 अंक पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 65.75 अंक की बढ़त के साथ 26,195.35 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे. दूसरी ओर, आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे. एशियाई बाजार गुरुवार को बंद रहेंगे. वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

इंटरनेशनल मार्केट में खाड़ी देशों का कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 60.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,597.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,759.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

रुपए की गिरावट के साथ शुरुआत

2025 तो खत्म हो गया, लेकिन रुपए की गिरावट का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है; 2026 के पहले दिन भी रुपए में गिरावट देखने को मिली. डॉलर के मुकाबले में रुपया 11 पैसे टूटकर 89.99 प्रति डॉलर आ गया. इसके साथ ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण रुपए की नए साल की शुरुआत नकारात्मक रही. फॉरेन करेंसी ट्रेडर्स ने बताया कि रुपया 2026 में चुनौतियों और सुरक्षा दोनों के साथ प्रवेश कर रहा है. वैश्विक अनिश्चितता बनी हुई है हालांकि भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक कारक और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार इसे स्थिरता प्रदान करते रहेंगे.

इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.94 पर खुला. फिर थोड़ा कमजोर होकर 89.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है. रुपया बुधवार को 2025 के अंतिम कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.88 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.32 पर रहा.

कैसी है सोने और चांदी की कीमतों की चाल?

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना और चांदी दोनों ही सुस्त दिखाई दे रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 10 बजकर 30 मिनट पर 222 रुपए की गिरावट के साथ 1,35,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,35,208 रुपए के साथ दिन के लो लेवल पर पहुंच गया. वैसे एक दिन पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और कीमत 1,35,447 रुपए पर आ गई थी.

वहीं दूसरी ओर वायदा बाजार में चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है. आंकड़ों के अनुसार चांदी 10 बजकर 30 मिनट पर 780 रुपए की गिरावट के साथ 2,34,921 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान चांदी करीब 850 रुपए की गिरावट के साथ 2,34,855 के लेवल पर आ गई थी, जो दिन का लो है. पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन चांदी बड़ी गिरावट के साथ 2,35,701 रुपए पर बंद हुई थी.

Previous Post

शराब की तलाश खत्म, नए साल में घर बैठे करें ऑर्डर इन एप्स से

Next Post

दुबई में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 2026 का अनोखा स्वागत, ऐसा नया साल कहीं नहीं मनाया

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

दुबई में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 2026 का अनोखा स्वागत, ऐसा नया साल कहीं नहीं मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 6 6 1
Users Today : 12
Total Users : 17661
Views Today : 12
Total views : 30884
Who's Online : 0
Server Time : June 28, 2026 7:57 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.