Tuesday, November 10, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर से त्योहारों के बाद काम पर लौटने वालों की बढ़ी आफत: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट्स का किराय... उज्जैन की गिर गाय 'राधा' ने रचा इतिहास: 1 दिन में दिया 19.76 लीटर दूध, जीता 1 लाख रुपये का पहला पुरस... शाजापुर जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: रेफर प्रसूता और नवजात की मौत, दूसरी महिला को फर्श पर देना पड... मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल... चित्रकूट का ऐतिहासिक 'गधा मेला': 72 हजार रुपये में बिका 'चंकी पांडे', अमिताभ और शाहरुख की कीमत रही 5... सागर में सोमवती अमावस्या पर दर्दनाक सड़क हादसा: एनएच-44 पर ट्रक और अर्टिगा की टक्कर में 4 की मौत, 5 ... अकेले दम पर नदी को जीवन देने वाले युवा बिट्टू तवास खुद हुए संक्रमण का शिकार, फिर भी जारी है सफाई इंदौर में सनसनीखेज वारदात: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, 4 आरोपियों ने रिजवान को उतार... अहमदाबाद में आया ब्रेन स्ट्रोक, एसआईटी की गिरफ्त से पहले ही अस्पताल में शराब माफिया ने तोड़ा दम शहडोल की अनूठी आदिवासी परंपरा: दिवाली की रात से देवउठनी एकादशी तक घर-घर होता है विशेष नृत्य और छाहुर...

पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला की बिगड़ी तबीयत… श्रीनगर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 4, 2025
in हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को शनिवार (4 अक्टूबर) को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 87 साल के फारूक अब्दुल्ला की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी, जिसकी वजह से आज उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में संक्रमण हो गया था और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. पार्टी के एक नेता ने कहा कि’पिछले कुछ दिनों से उनकी (अब्दुल्ला) तबीयत ठीक नहीं थी, हालांकि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आज या कल छुट्टी मिलने की संभावना है’.

1937 को श्रीनगर में हुआ जन्म

फारूक अब्दुल्ला का जन्म 21 अक्टूबर 1937 को श्रीनगर में हुआ था. वो जम्मू-कश्मीर के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं. 87 साल की उम्र में भी वो पूरी तरह से राजनीति में सक्रीय हैं और तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की. 1975 में वो इंग्लैंड से भारत लौटे और अपने पिता शेख अब्दुल्लाह की राजनीतिक विरासत संभाला. हालांकि इसमें उनकी ब्रिटिश नागरिकता ने परेशानी खड़ी की लेकिन बाद में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई जिसके बाद वो राजनीति में आए.

1980 में पहली बार सांसद चुने गए

साल 1980 में फारूक अब्दुल्ला पहली बार बतौर सांसद चुने गए. ये किसी भी चुनाव में उनकी पहली जीत थी. इसके बाद अब्दुल्ला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. . साल 1982 में वो पहली बार विधायक बने और इसके बाद पांच बार विधायक रहे. 1982 से 83 तक उन्होंने जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री का भी पदभार संभाला.

1983 में बने मुख्यमंत्री

साल 1983 में फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री चुना गया. इसके बाद वो तीन बार यहां मुख्यमंत्री के पद पर रहे. फरवरी 2009 में वो दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए. इसी साल उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की. 31 मई 2009 से लेकर मई 2014 तक फारूक केंद्र सरकार में नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के पद पर रहे. फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं.

Previous Post

केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा गेस्ट हाउस, रेखा गुप्ता सरकार ने की तैयारी, अंतिम मुहर का इंतजार

Next Post

टेकरी पर नवरात्रि मे दान स्वरूप आए 52 लाख 92 हजार 862 रुपये

Related News

उत्तरप्रदेश

मौसम की बड़ी चेतावनी: आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

November 10, 2026
उत्तरप्रदेश

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और प्रदूषण का कहर; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

November 9, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम समाचार: उत्तर भारत में ठंड की आहट, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान

November 8, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज: छोटी दिवाली पर जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

November 7, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

November 6, 2026
उत्तरप्रदेश

देश का मौसम: चक्रवात मुरासु के असर से दक्षिण में भारी बारिश, जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश का मौसम

November 5, 2026
Next Post

टेकरी पर नवरात्रि मे दान स्वरूप आए 52 लाख 92 हजार 862 रुपये

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)