Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

48 घंटे में जीरो से हीरो, न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने 23 मिनट में जीत दिलाई

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 14, 2026
in खेल

न्यूजीलैंड के घरेलू T20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में उस खिलाड़ी की हीरोगिरी दिखी है, जो पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल सका था. जो जीरो पर ही आउट हो गया था. लेकिन, अगले मैच में जैसे ही मौका मिला उसने जीरो को भुलाकर अपने हीरो बनने की कहानी लिखने में जरा भी देर नहीं की. हम बात कर रहे हैं मार्टिन गुप्टिल की, जिन्हें उनके इंटरनेशनल क्रिकेट के दिनों में हमने एक से बढ़कर एक पारियां खेलते देखी हैं. लेकिन, वहां से संन्यास के 3 साल बाद भी उनके रनों की भूख मरी नहीं है. न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रीज पर उतरने के बाद सिर्फ 23 मिनट बिताए और उतने में ही मैच खत्म कर दिया.

ऑकलैंड से खेले मार्टिन गप्टिल

सुपर स्मैश में मुकाबला कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच था. इस मुकाबले में 39 साल के मार्टिन गप्टिल ऑकलैंड टीम का हिस्सा थे. मुकाबला शुरू हुआ. कैंटरबरी ने पहले बल्लेबाजी की. मगर वो 20 ओवर में कुछ खास बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. पूरी टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कैंटरबरी की ओर से सबसे ज्यादा 39 रन, 32 गेंदों का सामना करते हुए लियो कार्टर ने बनाए.

ऑकलैंड ने की तूफानी शुरुआत

अब ऑकलैंड के सामने 133 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए उसके ओपनर ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. 5वें ओवर में ही टीम ने 60 रन का आंकड़ा पार कर लिया. इसी ओवर में हालांकि उसे पहला और इकलौता झटका लगा. 4.4 ओवर में 62 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर मार्टिन गप्टिल उतरे, जिन्होंने रन बनाने की रफ्तार को और तेज कर दिया.

48 घंटे के अंदर जीरो से हीरो बने गप्टिल

मार्टिन गप्टिल जो 12 फरवरी को खेले मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे और जीरो पर ही डगआउट चले गए थे, उन्होंने उस मैच के 48 घंटे के अंदर यानी 14 फरवरी को खेले मुकाबले में रंग जमा दिया था. उन्होंने कैंटरबरी के गेंदबाजों की रफ्तार को मानों थाम रखा था. गप्टिल को क्रीज पर उतरे आधा घंटा भी नहीं बीता था. उतने में ही टीम ने मैच जीत लिया.

23 मिनट की बल्लेबाजी से जिताया मैच

मार्टिन गप्टिल ने 23 मिनट तक बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया, जिस पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे. मतलब, उनका स्ट्राइक रेट पूरे 260.00 का रहा. 15 गेंदों की इस धमाकेदार और मैच जिताऊ पारी में मार्टिन गप्टिल ने 6 बाउंड्रीज लगाए, जिसमें चौके से डबल छक्के रहे. उन्होंने 2 चौके लगाए तो 4 छक्के मारे.

10.1 ओवर में ही जिता दिया मैच

मार्टिन गप्टिल के इस हाहाकार मचा देने वाली इनिंग का असर ये हुआ कि उनकी टीम ऑकलैंड ने कैंटरबरी के खिलाफ खेले मुकाबले को वक्त से काफी पहले ही खत्म कर दिया. उनकी टीम ने 20 ओवर के टारगेट को उसके आधे ओवरों में ही खत्म कर दिया. ऑकलैंड ने ये मुकाबला 9 विकेट से 10.1 ओवर में जीता.

Previous Post

‘धुरंधर’ 40वें दिन भी हिट, प्रभास की ‘राजा साब’ की रफ्तार फीकी पड़ गई

Next Post

बेटे के साथ कर रहे थे शर्मनाक स्टंट, अफसरों की टीम ने बीच में ही रोक दिया

Related News

खेल

U19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नया खतरा, पुणे में जन्मा खिलाड़ी दिल्ली में प्रशिक्षित

January 15, 2026
खेल

बांग्लादेश में गुस्साए मोहम्मद नबी, बोले- मुस्तफिजुर रहमान से मेरा कोई लेना-देना नहीं

January 13, 2026
खेल

क्रिकेट धमाका: सरफराज खान ने ठोके 303 रन, 21 छक्के; अब उंगली में चोट

January 12, 2026
खेल

558 रन के धमाके के बाद टीम इंडिया में चुना गया बल्लेबाज, पंत की हुई जगह

January 11, 2026
खेल

3 साल बाद विराट कोहली का बड़ा कमबैक, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

January 9, 2026
खेल

भारत पर बांग्लादेश का आरोप, ICC के जवाब के बाद भी जिद में कायम

January 8, 2026
Next Post

बेटे के साथ कर रहे थे शर्मनाक स्टंट, अफसरों की टीम ने बीच में ही रोक दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 4
Users Today : 1
Total Users : 15224
Views Today : 1
Total views : 27912
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 2:10 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.