Thursday, February 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’, कहा- ‘अब ऐसे करना होगा काम

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 15, 2025
in देश

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है. वो हिंदुओं की एकता के लिए पदयात्रा करने वाले हैं. ये पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक होगी. उन्होंने हिंदू राष्ट्र के लिए अपना रोड मैप बताया है. बागेश्वर बाबा ने बताया है कि हिंदू राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए क्या करना होगा. हिंदू को जागृत करने के लिए देश के हर गांव, गली और हर नुक्कड़ पर जाना होगा.

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जातिवाद के नाम पर जहर न फैलाया जाए. हम चाहते हैं कि इस देश में हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का सम्मान हो. हम मुसलमानों या ईसाइयों के खिलाफ नहीं हैं. हिंदुओं की संख्या घट रही है, हिंदुओं में डर है, हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे या जो अत्याचार हुए हैं उनकी भरपाई हम नहीं कर सकते. लेकिन आने वाली नस्ल को सुधारने के लिए ट्रेन, हवाई जहाज, चार्टर्ड प्लेन, डिफेंडर या फॉर्च्यूनर से चलने से यह देश हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा. हमें हर गांव, हर गली, हर नुक्कड़ जाना होगा. तभी हिंदू बचेगा, तभी हिंदू जागृत होगा. इसलिए, हम 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक 10 दिनों की यह पदयात्रा कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गांव-गांव में जाति के नाम पर लड़ाइयां हो रही हैं. आखिर हम तो सब सनातनी हैं, भारतीय हैं और इस देश की संतान तो फिर क्यों लड़ें. जिससे देश का विकास हो, देश का भला हो, उसके लिए लड़ें, इसके लिए तलवारों की क्रांति नहीं, विचारों की क्रांति होनी चाहिए. जातियां हों, लेकिन जातिवाद न हो. संतों के आशीर्वाद से हम आगे बढ़ रहे हैं.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज हम धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं, जाति के नाम पर लड़ रहे हैं, इससे देश रसातल में जा रहा है. क्यों न इसका कोई समाधान निकाला जाए. हम अपनी ऊर्जा जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के झगड़ों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद में लगा दें. यही हमारी पदयात्रा का उद्देश्य है.

उन्होंने पटाखों को लेकर दिए गए अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि किसी ने बयान दिया कि पटाखों से प्रदूषण होता है. हम इससे सहमत हैं, लेकिन पटाखे क्रिसमस के दिन, 1 जनवरी को भी फोड़े जाते हैं. जब देश क्रिकेट मैच जीतता है तो पटाखे फोड़े जाते हैं. उससे भी प्रदूषण होता है. लेकिन आप हमारे हिंदू त्योहारों पर ही पटाखे फोड़ने को लेकर उपदेश क्यों देते हैं? अगर आप सिर्फ़ हिंदुओं को निशाना बनाएंगे तो हमें जलन होगी, हमें इस बात पर गुस्सा आएगा कि आप हमें निशाना बना रहे हैं और हिंदुओं का उत्साह कम करना चाहते हैं.

इसके अलावा उन्होंने ‘आई लव मोहम्मद’ हो रहे मचे घमासान पर कहा कि हमें इससे बिल्कुल भी दिक्कत नहीं है. हमने इसका समर्थन किया है, लेकिन ‘आई लव महादेव’ से भी किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और ‘सर तन से जुदा’ जैसे बयान मत दीजिए. ये देश के कानून के खिलाफ है. ये देश के संविधान के खिलाफ है. अब तक के हमारे सारे बयान देखिए. हमने बस एक ही बात कही है. हम तलवारबाजी में यकीन नहीं रखते. हम विचारों की लड़ाई में यकीन रखते हैं.

Previous Post

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर मिला खजाना: MP में EOW का छापा, लग्जरी कारें, 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट का खुलासा

Next Post

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म

फॉलो करें

0 1 5 2 6 3
Users Today : 2
Total Users : 15263
Views Today : 2
Total views : 27959
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 2:22 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.