Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

मेटल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, जानें सोना, चांदी और कॉपर के दाम

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 31, 2025
in व्यापार

अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है, जिसकी वजह से अमेरिका से लेकर भारत तक के मेटल्स मार्केट में कोहराम मच गया है. जहां सोने की कीमत में 1000 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार में चांदी के दाम करीब 19 हजार रुपए तक गिर चुके हैं. जिसकी वजह से चांदी के दाम एक बार फिर से 2.32 लाख रुपए के लेवल पर आ गई. वैसे मंगलवार को चांदी की कीमत में 9 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली थी और कीमतें 2.50 लाख रुपए के पार चली गई थी. वहीं कॉपर के दाम में भी करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है.

वास्तव में अमेरिकी फेड की दिसंबर पॉलिसी मीटिंग्स के मिनट्स सामने आए हैं. जिसमें फेड मेंबर्स में ब्याज दरों को लेकर काफी टकराव देखने को मिला. महंगाई कम ना होने के बाद भी ब्याज दरों में कटौती का फैसला काफी जद्दोजहद के बाद लिया गया था. साथ ही इस बात के भी संकेत थे अगले साल 2026 में फेड रेट कट सिर्फ एक बार ही होगा.

इसका मतलब है कि जनवरी में होने वाली मीटिंग में फेड रिजर्व ब्याज दरों पर पॉज बटन दबा सकता है. जिसकी वजह से सोने और चांदी के अलावा कॉपर की कीमतें दबाव में आ गई हैं. वहीं दूसरी ओर अमेरिका और यूक्रेन के बीच भी पीस वार्ता जारी है. जल्द ही इस पर भी कोई पॉजिटिव रिजल्ट सामने आ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने और चांदी के दाम भारत और विदेशी बाजार में कितने हो गए हैं.

सोने की कीमतों में गिरावट

  1. एमसीएक्स पर सोने की कीमत: देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सोना कारोबारी सत्र के अनुसार 1,048 रुपए की गिरावट के साथ 1,35,618 रुपए प्रति दस ग्राम पर दिखाई दिया. जबकि एक दिन पहले सोने के दाम 1,36,666 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था.
  2. अमेरिका में सोना हुआ सस्ता: वहीं दूसरी ओर अमेरिकी वायदा बाजार कॉमेक्स में गोल्ड फ्यूचर के दाम 28 डॉलर प्रति ओंस गिरे हुए हैं और दाम 4,358.50 डॉलर प्रति ओंस पर है. वैसे गोल्ड स्पॉट की कीमत अभी पॉजिटिव है, लेकिन दबाव देखने को मिल रही है. कीमतें 5 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 4,344.78 डॉलर प्रति ओंस हैं.
  3. यूरोप और ब्रिटेन में कितने हुए दाम: वैसे ब्रिटेन और यूरोप स्पॉट गोल्ड के दाम पॉजिटिव हैं. जहां यूरोप में सोना 7 यूरो प्रति ओंस की तेजी के साथ 3,701.19 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रिटेन में 4.50 पाउंड प्रति ओंस की तेजी देखने को मिल रही है और कीमत 3,226.28 पाउंड प्रति ओंस हैं.

चांदी में भी बड़ी गिरावट

  1. भारत के एमसीएक्स पर चांदी: देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम में कारोबारी सत्र के दौरान करीब 19 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है और दाम 2,32,228 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं. जबकि एक दिन पहले चांदी की कीमत में करीब 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और दाम 2.50 लाख रुपए के लेवल के पार बंद हुए थे.
  2. अमेरिका में भी चांदी टूटी: वहीं अमेरिकी कॉमेक्स बाजार में चांदी फ्यूचर की कीमत में 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है और दाम 72.37 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए हैं. सिल्वर स्पॉट की कीमतों में भी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है और कीमत 72.38 डॉलर प्रति ओंस पर देखने को मिल रही है.
  3. ब्रिटेन और यूरोप में चांदी का हाल: ब्रिटेन और यूरोप के स्पॉट मार्केट में चांदी के दाम धराशाई होती हुई दिखाई दे रही हैं. आंकड़ों को देखें तो दोनों मार्केट में चांदी के दाम 5 फीसदी कम हुई हैं. जिसकी वजह से यूरोप में चांदी 61.72 डॉलर प्रति ओंस और ब्रिटेन में 53.82 डॉलर प्रति ओंस पर हैं.

अमेरिका से भारत तक कॉपर भी हुआ क्रैश

वहीं दूसरी ओर अमेरिका से लेकर भारत तक में भी कॉपर क्रैश होता हुआ दिखाई दे रहा है. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में कॉपर फ्यूचर के दाम 6.75 डॉलर की गिरावट के साथ 571.40 डॉलर पर आ गई हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर में ये एक बड़ी गिरावट है. वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कॉपर की कीमत में कारोबारी सत्र के दौरान करीब 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और दाम 1,261 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं. जबकि एक दिन पहले कॉपर की कीमत में तेजी देखेन को मिली थी और दाम 1,337.35 रुपए पर बंद हुए थे. मौजूदा साल में कॉपर की कीमत में 65 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है.

Previous Post

गूगल ने नए साल का जश्न मनाया, 2025 को किया यादगार

Next Post

ईरान में उठ रही विद्रोह की लहर, खामेनेई की स्थिति पर सवाल

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

ईरान में उठ रही विद्रोह की लहर, खामेनेई की स्थिति पर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 2 2 9
Users Today : 5
Total Users : 17229
Views Today : 6
Total views : 30386
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 9:19 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.