“ऑपरेशन संकल्प” में देवास पुलिस को बड़ी सफलता – बलात्कार के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास व ₹12,000 अर्थदंड
19 नवंबर 2025
देवास पुलिस को “ऑपरेशन संकल्प” के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। बलात्कार के गंभीर मामले में आरोपी को पेशेवर एवं वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर माननीय न्यायालय से 20 वर्ष सश्रम कारावास तथा ₹12,000/- के अर्थदंड की सज़ा दिलवाई गई है।
देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में “ऑपरेशन संकल्प” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत पुलिस विवेचना को अत्यधिक पेशेवर, वैज्ञानिक और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है। न्यायालय में आदेशिकाओं, सम्मन एवं वारंट की तामीली प्राथमिकता से कराए जाने से गंभीर प्रकरणों में तेज़ी से निर्णय मिल रहे हैं, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल पा रहा है।
कैसे हुआ पूरा मामला
25 अक्टूबर 2024 को थाना बैंक नोट प्रेस में पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा पिता प्रसाद पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी MIG-185 तुलजा विहार कॉलोनी, देवास, घर में अकेली पाकर भीतर घुसा, पीड़िता को ज़मीन पर पटककर बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी ने पीड़िता को और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
रिपोर्ट पर थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 837/2024 विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
उप निरीक्षक राहुल परमार ने आरोपी को घटनास्थल के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
विवेचना पूरी होने पर चालान दिनांक 11.12.2024 को तैयार कर 18.12.2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
अदालत का फैसला
अभियोजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक ज्योति अजमेरा ने सटीक पैरवी की।
पूरी सुनवाई के दौरान सभी आदेशिकाओं की समय पर तामीली कराई गई।
मजबूत साक्ष्यों और पेशेवर विवेचना के आधार पर माननीय पॉक्सो कोर्ट—जज श्री उत्तम कुमार डार्वी, देवास—ने आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास व ₹12,000/- अर्थदंड से दंडित किया।
कोर्ट कार्य में प्रआर 248 नितिन धीमान, आरक्षक 270 रमेश बर्डे, आरक्षक 495 विजय आंजना और प्रआर 702 सुनील का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
2025 में देवास पुलिस की उपलब्धियाँ
पुलिस कप्तान पुनीत गेहलोद के अनुसार वर्ष 2025 में देवास पुलिस ने निम्न गंभीर मामलों में कठोर सज़ा दिलवाई—
हत्या – 19
हत्या के प्रयास – 12
बलात्कार – 27
छेड़छाड़ – 25
लूट – 01
मारपीट – 31
गौवंश तस्करी – 06
मादक पदार्थ – 05
आबकारी – 02
धोखाधड़ी – 07
SP ने टीम की सराहना की
पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूरी टीम को प्रशंसा पत्र प्रदान कर आगामी प्रकरणों में और अधिक मेहनत एवं दृढ़ता से काम करने की प्रेरणा दी।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:36 pm