
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में रात की गश्त के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पलासिया थाना प्रभारी अपनी सरकारी गाड़ी में मौके पर मौजूद थे, और कथित रूप से पुलिस जवान अभिषेक सैंगर उसी गाड़ी में मौजूद था और उसी से मौके पर पहुंचा था।
आरोप है कि संबंधित पुलिस जवान बिना वर्दी और शराब के नशे में था। उसी समय क्षेत्र में दो से तीन नाइट चौकीदार ठंड से बचने के लिए ताप रहे थे और अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे की हालत में पुलिस जवान बिना किसी कारण बैठे-बैठे आम लोगों और ड्यूटी कर रहे चौकीदारों को गालियां देने लगा और जबरन विवाद करने लगा।
घटना के दौरान स्थानीय निवासियों ने थाना प्रभारी से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर मामला मानवाधिकार संगठन तक पहुंचाया गया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की औपचारिक शिकायत
इस पूरे मामले को लेकर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने श्रीमान पुलिस आयुक्त, इंदौर को लिखित शिकायत आवेदन सौंपा है। संगठन ने अपने आवेदन में कहा है कि यह घटना पुलिस आचरण और आम नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ है।
संगठन ने मांग की है कि
दोषी पुलिस जवान पर तत्काल कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए
यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या संरक्षण सामने आए तो उस पर भी कार्रवाई हो
उपलब्ध वीडियो साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए
इस शिकायत की प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव को भी भेजी गई है, ताकि मामले में उचित और उच्चस्तरीय संज्ञान लिया जा सके।
घटना का वीडियो भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पास मौजूद है, जिसे संगठन ने सबूत के रूप में प्रस्तुत किया है।
स्थानीय निवासी और मानवाधिकार संगठन ने तत्काल व सख्त कार्रवाई की मांग की है।

















Users Today : 4
Total Users : 17945
Views Today : 5
Total views : 31184
Who's Online : 0
Server Time : July 14, 2026 3:12 pm