प्रधानमंत्री मोदी से मिली भारतीय महिला क्रिकेट टीम
पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात। प्रधानमंत्री ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और लगातार 3 हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बावजूद शानदार वापसी की सराहना की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में PM मोदी से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं। इस बार वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली है।
उन्होंने कहा हम ट्रॉफी के साथ उनसे बा
र-बार मिलना चाहेंगे। वहीं उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा प्रधानमंत्री ने सभी को मोटिवेट किया। वे हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आप ने बहुत बड़ा काम किया है। भारत में क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक तरह से भारत के लोगों की ज़िंदगी बन गया है। क्रिकेट में अच्छा होता है तो भारत अच्छा महसूस करता है। भारतीय टीम के साथ BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे।














Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:47 pm