कमीशन के लालच में नशा परोसने वाला परवेज धराया — इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त परवेज खान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, परवेज मूल रूप से धार जिले का निवासी है और लंबे समय से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी परवेज ने शहर में एक टीनशेड दुकान की आड़ में यह अवैध कारोबार खड़ा किया था। वह ग्राहकों से कमीशन के लालच में नशा परोसता था और इसे खुद भी स्वीकार कर चुका है।
क्राइम ब्रांच ने परवेज के कब्जे से संदिग्ध पदार्थ जब्त किए हैं और सप्लाई चैन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि परवेज किन लोगों को नशा सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
















Users Today : 12
Total Users : 17236
Views Today : 13
Total views : 30393
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:42 pm