इंदौर में आज सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है।
इंदौर में इस अवधि में चार इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर वर्षा का कुल आंकड़ा 40 इंच के पार पहुंच गया है।
जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई है। देपालपुर क्षेत्र में 110 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 70 मिलीमीटर, हातोद में 84 मिलीमीटर, महु क्षेत्र में 40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।







