इंदौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दैनिक समाचार पत्र बिजनेस दर्पण द्वारा सालाना अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ ।जैन रत्न अवार्ड, शिक्षक, पत्रकार ,प्रतिभायें एवं समाजसेवी सम्मान मे करीब 35 से अधिक व्यक्तियों को विभिन्न अलंकरणो से सम्मानित किया गया ।
यह जानकारी देते हुए बिजनेस दर्पण के प्रधान संपादक हेमंत जैन ने बताया कि यह अवार्ड ऐसे व्यक्तियों को प्रदान किया गया जिन्होंने शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा के क्षेत्र मे अपना उत्क्रष्ट् योगदान दिया है।
अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा, डी ए वी वी इंदौर के कुलपति राकेश जी सिंघई, उधोगपति संदीप जैन मोरिया , फास्ट एकेडमी के अशोक बड़जात्या, समाजसेवी अतुल सेठी, गिन्नी ग्रूप के गजेंद्र जैन, डॉ.अनुपम जी जैन ।
इस मौके पर , राजीव दीक्षित( भोपाल) ,दयो दय ट्रस्ट के कमल अग्रवाल, तीर्थ छेत्र कमेटी के जवाहर लाल जैन, हसमुख गाँधी, संजय लोहाड़िया, ओर विमल झांजरी अगरबत्ती वालो का मंच पर जैन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पत्रकार रामकृष्ण मुले (नईदुनिया), भूपेंद्र सिंह (पत्रिका), महिला पत्रकार सुश्री प्रियंका पांडेय, पत्रकार अंशुल् मुकाती, पत्रकार अभिषेक कानूनगो,पत्रकार विनोद पाठक, प्रतिभाये आर्म रेसलर विक्रम शेखावत,बॉडी बिल्डर यश ठाकुर, क्रिकेट कोच प्रवीण सिंघला, अंतरराष्टीय क्रिकेट प्लेयर वेंकटेश अय्यर, समीर व्यास महिला क्रिकेट खिलाडी सुश्री अनादि तागड़े को जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हेमंत जैन ( प्रधान संपादक ) का सम्मान मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के सभी पदाधिकारी ने मंच पर आकर शाल फूलमाला ओर मोमेंटो देकर सम्मान किया।सभी को शाल, श्रीफल, माला ओर मोमेंटो प्रदान किया गया ।मंच का संचालन डॉ. अनुपम जैन ने तथा आभार धर्मेंद्र शुक्ला ओर कैलाश खंडेलवाल ने किया।
संवाददाता जीवनलाल जैन नागदा की रिपोर्ट 9179662633

















Users Today : 6
Total Users : 15229
Views Today : 6
Total views : 27917
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:15 am